Bhopal Tourism Place: अच्छी जगह घूमने का है मन, तो एक बार भोपाल जरूर जाएं

Bhopal Tourism Place: अच्छी जगह घूमने का है मन, तो एक बार भोपाल जरूर जाएं
X
Bhopal Tourism Spot: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को झिलों का शहर कहा जाता है क्योंकि यहां पर झिलों की संख्या अधिक है। आज हम आपको भोपाल और यहां के टॉप टुरिस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे।

Bhopal Tourism Area: भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक इतिहास के लिए काफी मशहूर है। भोपाल में कई झिल और तालाब है, जिस वजह से भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप परिवार संग कही घुमने का प्लान बना रहें है, तो आप भोपाल घुमने जा सकते हैं। पर्यटन के लिए भोपाल देश और दुनिया में काफी फेमस है। अगर आप 2 से 3 दिन के लिए भोपाल की यात्रा पर जा रहें है, तो आप वहां के कई सारी सांस्कृतिक स्थानों और प्राकृतिक स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको भोपाल के कुछ मशहूर घूमने के जगहों के बारे में बताएंगे।

ऊपरी झील और निचली झील (upper lake and lower lake)

भोपाल में स्थित बड़ा तालाब या अपर लेक (Upper Lake) भोपाल सहित देश में काफी फेमस है। ये झिल मानव-निर्मित झीलों में सबसे पुरानी है। यह झील 11 वीं सदी में बनाई गयी थी। इसे स्था नीय स्त र पर बड़ा तालाब के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि यह झील कोलन्सम नदी (Kolans river) पर बने एक विशाल बांध के पास बनाई गयी है और इसे भारत की सबसे सुंदर झीलों की श्रेणी में रखा गया है।

बिरला संग्रहालय (Birla Museum)

बिरला मंदिर, भोपाल पर्यटन (tourism) की सबसे खूबसूरत झलक में आता है। यह बनाते समय ध्यान में रखकर बनाया गया कि इसे मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक (cultural) विरासत के रूप में पहचाना जाना जाए। बता दें कि इस संग्रहालय में कई तरह की कला और कला सामग्री मौजूद हैं, जो देश दुनिया से आए हुए पर्यटकों को मध्य प्रदेश के इतिहास (history) के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं। भोपाल में यह इस तरह का अकेला संग्रहालय है और यह मध्य प्रदेश राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, जहां प्रतिदिन हजारों के तादाद में सैलानी (tourists) आते हैं। इस संग्रहालय में भोपाल की आदिम काल और मध्यकाल की कई सारी वस्तुओं को रखा गया है।

Also Read: Haunted Places: ये हैं राजस्थान के टॉप 5 हॉन्टेड प्लेस, जाने से कतराते हैं लोग

रानी कमलापति पैलेस (Rani Kamlapati Palace)

रानी कमलापति महल भारत के प्राचीन ऐतिहासिक (historical) महलों में से एक है, मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है। इसे 18 वीं सदी में लखौरी ईंटों का इस्तेमाल करके बनाया गया था। इसके साथ ही इसमें मेहराबदार खंभों का भी प्रयोग किया गया है। यह महल कमला पार्क के अंदर ही स्थित है। भोपाल जंक्शन से इसकी दूरी 5 से 6 किलोमीटर ही है। आप आसानी से किसी रिक्शा से यहां जा सकते हैं। बता दें कि ड जनजाति भोपाल के स्वदेशी मालिक (owner) माने जाते हैं और वहीं इस महल में निवास किया करते हैं। दो झीलों को अलग करके ही राजा भोज ने इस महल का निमार्ण कराया था।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (Indira Gandhi National Human Museum)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में है। ये श्यामला पहाड़ियों पर 200 एकड़ के क्षेत्र में पर बनाया गया है। आप यहां से बड़ा तालाब के सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस संग्रहालय को देश का सबसे बड़ा खुला हवा मानव विज्ञान संग्रहालय (open air anthropological museum) होने का भी दावा किया जाता है। बता दें कि इस संग्रहालय को 1977 में खोला गया था, जिससे लोगों को मानव जाति के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके और मानव विज्ञान के बारे में भी शिक्षा मिल सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस संग्रहालय में वर्ष भर आउटडोर (outdoor) और इनडोर (indoor) प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

भीमबेटका (Bhimbetka)

भीमबेटका दक्षिण एशिया (South Asia) में मानव अस्तित्व का सबसे पुराना सबूत दिखाता है। साल 2003 वह समय था, जब इसे विश्व धरोहरों (heritage) में शामिल किया गया था। बता दें कि भीमबेटका में 500 से भी ज्यादा रॉक गुफाएं और आश्रय हैं, जिनमें महत्वपूर्ण संख्या में कलाकृतियां पाई जाती हैं।

Tags

Next Story