Relationship Tips: Arrange Marriage से पहले लड़की से पूछें ये अहम सवाल! कहीं बर्बाद ना हो जाए आने वाली जिंदगी

Relationship Tips: Arrange Marriage से पहले लड़की से पूछें ये अहम सवाल! कहीं बर्बाद ना हो जाए आने वाली जिंदगी
X
शादी के लिए देखने जा रहे हैं लड़की तो उनसे जरूर पूछें यह (Relationship Tips) अहम सवाल, शादी को लेकर फैसला लेने में होगी आसनी।

Relationship Tips: शादी दो लोगों की जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है, उनकी एक हां या ना पर उनका पूरा फ्यूचर डिपेंड करता है। अगर शादी ब्याह के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी की जाती है तो 2 लोगों के साथ-साथ दो परिवारों की जिंदगी भी बर्बाद हो सकती है। इसलिए शादी को लेकर हमेशा सोच समझकर और देखभाल कर ही फैसला लेना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा कि शादी के लिए लड़के लड़कियों को पसंद करनी उनके घर जाते हैं। लड़के के साथ उसके पेरेंट्स और भाई या बहन होते हैं, यह वह समय होता है जब लड़के और लड़कियों दोनों को ही एक दूसरे को पसंद करने या ना करने का फैसला लेना होता है।

इस समय में किसी लड़के को लड़की से क्या-क्या सवाल पूछने चाहिए, आज की इस खबर में हम आपको इस बारे में ही बताने (You Should Ask These Questions Before Marriage) जा रहे हैं। तो आइए बिना वक्त गंवाए हम जानते हैं उन अहम सवालों के (Arranged Marriage Tips) बारे में जो आपको पूछने चाहिए।

  • लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए?

यह सबसे अहम सवाल है, आप लड़कियों से पूछ सकते हैं कि वह अपने किस तरह का लाइफपार्टनर खोज रही हैं। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा की आप उनके पसंद आ सकते हैं या नहीं। नॉर्मली लड़कियां अपनी जीवन साथी में बहुत से गन नहीं देख रही होती हैं, ज्यादातर लड़कियों को मैच्योर, केयरिंग, पढ़े लिखे और फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट लड़के पसंद आते हैं।

  • लड़की की पसंद और नापसंद के बारे में लगाएं पता

आपको लड़कियों से उनकी पसंद या नापसंद की चीजों के बारे में पूछना चाहिए। इसमें आप उनसे ट्रेवल डेस्टिनेशन, हॉबीज, खाना (वेज-नॉन वेज), पालतू जानवर, कुकिंग, शॉपिंग आदि बहुत सी चीजों के बारे में जान सकते हैं। जब आपको लड़की की पसंद और नापसंद के बारे में पता चल जायेगा तो आप अपना फैसला थोड़ा आसानी से ले पाएंगे।

  • फ्यूचर को लेकर क्या सोचा है?

आपको लड़की से यह अहम सवाल जरूर पूछना चाहिए कि उनकी शादी के बाद की फ्यूचर प्लानिंग क्या है? वह घर में हाउसवाइफ की तरह रहना चाहती हैं या जॉब करना चाहती हैं। साथ ही वह फाइनेंशियली इंडेपेंडेन्सी को लेकर क्या सोचती हैं। इन सभी चीजों सेआपको आईडिया हो जायेगा की आप अपनी फ्यूचर वाइफ में क्या गन देखना चाहते हैं और कौन से नहीं। इससे आप सोच और समझ पाएंगे की आपको शादी का फैसला करना चाहिए या नहीं।

Tags

Next Story