Zinc Deficiency: शरीर में जिंक की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, जानिए क्या खाना होगा फायदेमंद

Zinc Deficiency: शरीर में जिंक की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, जानिए क्या खाना होगा फायदेमंद
X
Zinc Deficiency: आमतौर पर हम अपने खाने में जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करना भूल जाते हैं। इसके कारण शरीर में जिंक की कमी होने लगती है और कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं जिंक की कमी के लक्षण क्या हैं और इसे कैसे दूर किया जाए।

Zinc Deficiency: शरीर के लिए जिंक अधिक आवश्यक है, जिंक माइक्रोन्यूट्रिएंट है। अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए, तो कई बीमारियों के होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसकी कमी से शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि शरीर में जिंक की कमी होने पर किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

शरीर में जिंक की कमी के लक्षण

बालों का गिरना

शरीर में जिंक की कमी से बालों का गिरना शुरू हो जाता है। इसके कारण बाल गिरने और टूटने लगते हैं। यही वजह है कि बालों का नेचुरली तरीके से उगने में कई समस्या आती है। इसकी वजह से बॉल्ड स्पॉट होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

घाव जल्दी ठीक न होना

शरीर में जिंक ब्लड क्लॉटिंग के लिए आवश्यक होता है। इसकी कमी के कारण चोट लगने पर खून जल्दी से बंद नहीं होता है। घाव को भरने में अधिक समय लगता है, जिसकी वजह से इंफेक्शन होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

एक्ने की समस्या

जिंक एक्ने और स्किन के नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर भी एक्जिमा या एक्ने की समस्या है, तो ये जिंक की कमी के कारण होता है।

लगातार वजन का कम होना

शरीर में जिंक की कमी होने से अचानक वजन कम होने की समस्या होने लगती है, लेकिन कई बार अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण वजन कम होने लगता है। वजन कम होने की वजह से अन्य बीमारियों के होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।

भूख नहीं लगने की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिंक की कमी से भी भूख न लगने की समस्या होती है। यह भी एक वजन कम होने का कारण हो सकता है।

इम्यूनिटी का कमजोर होना

शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम काफी महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। ये कई बीमारियों से बचाता है, लेकिन शरीर में जिंक की कमी से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसके कारण इंफेक्शन होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

धुंधला दिखना

शरीर में जिंक की कमी के कारण देखने में परेशानी होने लगती है। आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए जिंक जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण नाइट ब्लाइंडनेस या धुंधला दिखने की समस्या होती है।

ध्यान लगाने में दिक्कत

जिंक की कमी के कारण काम पर ध्यान लगाने में भी मुश्किल होता है। सोचने, समझने में हो रही तकलीफ, जिंक की कमी का मुख्य लक्षण हो सकता है। वहीं, इसकी कमी के कारण याददाश्त कमजोर होती है।

इन फूड्स को खाने से शरीर को मिलेगा जिंक

  • ओएस्टर
  • होल ग्रेन्स
  • अंडे
  • डार्क चॉक्लेट
  • बादाम
  • काजू
  • कद्दू के बीज

ये भी पढ़ें:- Relationship Tips: रिश्ते में सम्मान पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tags

Next Story