नदी में नाव पलटने से डूबे करीब 30 लोग, 26 को बचाया गया, अभी भी लापता बताए जा रहे चार

बिहार (Bihar) में एक और बड़ा नाव हादसा (boat accident) हो गया है। यह नाव दुर्घटना पश्चिमी चंपारण (West Champaran) के बगहा के दीनदयाल नगर पर दियारा जाने के क्रम में हुई है। जहां एक नाव नदी के पानी में डूब (boat sinks in river water) गई। वहीं हादसे की वजह से स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम है। बताया जा रहा है कि उक्त नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। ये गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे गंडक पार दियारा में खेती बाड़ी करने के लिए जा रहे थे।
बगहा से नदी में नाव दियारा के लिए चल गई। यह नाव बीच नदी में ही पहुंची थी कि देखते ही देखते नाव नदी के भंवर में फंसकर गई। साथ ही नाव भी पलट गई। इस दुर्घटना के दौरान नाव पर सवार करीब 30 लोग नदी के पानी में डूबने लगे (30 people drowned)। बताया जा रहा है कि इनमें से 26 लोगों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। नदी में इनमें से अभी भी चार लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार एसडीएम की ओर से मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। एनडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंची नहीं है। एक स्थानीय शख्स के मुताबिक उक्त नाव नदी के भंवर में फंस गई। जो इस भंवर से निकल नहीं सकी और नदी की तेज धारा में डूब गई।
बताया जा रहा है कि नाव हादसे की सूचना मिलते ही घाटों पर तैनात अन्य नाविक नदी में उतर गए हैं और लापता लोगों की खोजबीन कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और नदी में लापता लोगों की खोज कर रहे हैं। वहीं जानकारी मिल रही है कि इन गोताखोरों ने भी 5 लोगों को नदी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। इसके अलावा नदी की धार तेज होने की वजह से लोगों को राहत-बचाव कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
पुलिस (Police) की ओर से कहा गया है कि नाव पर करीब 30 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। वहीं पुलिस की ओर से नाव पर सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद भी लोगों की खोजबीन करने के लिए नदी में स्थानीय गोताखोर उतार दिए गए है व मौके पर एनडीआरएफ टीम पहुंचने वाली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS