अजय कपूर बोले - चुनाव करीब देख बिहार पहुंच रहे भाजपा के बड़े नेता, पर नीतीश कुमार समेत सभी नेतागण कोरोना व बाढ़ आपदा में कहां थे?

बिहार कांग्रेस प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि बिहार क्रांति महासम्मेलन के तहत जिलेवार वर्चुअल रैली को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे अब यह निश्चित हो गया है कि कुशासन का अंत होना तय है। अजय कपूर ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
जनता को आपदा के समय में छोड़ दिया गया था बेसहारा
अजय कपूर ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार ने आपदा के समय में प्रदेशवासियों को बेसहारा छोड़ दिया था। स्वयं सरकार के मुखिया नीतीश कुमार भी कैद थे। ऐसी जनविरोधी सरकार को बिहार से हटाने के लिए जनता तैयार है। वहीं अजय कपूर ने कहा कि सत्ता परिवर्तन कर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
एनडीए सरकार बताये, कितने वायदों पर हुआ है अमल?
अजय कपूर ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार की जनता को बताएं कि कितने वादों पर अमल हुआ? उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के रहते विकास का पहिया कितना दौड़ा है? कितने लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है? अजय कपूर ने कहा कि बिहार की यह एनडीए सरकार आंकड़ों की बाजीगरी करने में माहिर है। अजय कपूर ने कहा कि यह सरकार बिहार में पूरी तरह से फेल हो चुकी है और इस सरकार का अब जाना तय है।
कांग्रेसियों ने बिहार में आपदा के समय में लोगों की है सेवा
अजय कपूर ने कहा कि आपदा के समय बिहार में सरकार पूरी क्वारंटीन थी। तब कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा की बड़ी मिशाल पेश करते हुए बाढ़ से घिरे हुए क्षेत्र में दिन रात सेवाकार्य किया।
सीएम नीतीश कुमार स्वयं को क्यों कैद किये हुये थे जवाब दें : अजय कपूर
अजय कपूर ने कहा कि सूबे में चुनाव करीब आते देख भाजपा के बड़े बड़े नेता बिहार का दौरा कर रहे है। लेकिन यही माननीय नेतागण बिहार में कोरोना व बाढ़ की आपदा के समय क्यों दिखाई नहीं पड़े? अजय कपूर ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि आपके गठबंधन के सीएम नीतीश कुमार क्यों स्वयं को कैद किये हुये थे? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इन सभी सवालों के जवाब लेना चाहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS