प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव व 'बिहार क्रांति महासम्मेलन' के संबंध में चर्चा हुई: अजय कपूर

बिहार कांग्रेस के प्रभारी अजय कपूर ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि बुधवार को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने वर्चुअल बैठक आयोजित की। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारिओं की महत्वपूर्ण बैठक में अजय कपूर और प्रदेश महिला अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वर्चुअल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं प्रदेश के विभिन्न महिलाओं संगठनों की विभिन्न महिला पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। बताया गया कि बैठक में अजय कपूर ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई। जानकारी है कि वर्चुअल बैठक में आगमी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी 'बिहार क्रांति महासम्मेलन' के संबंध में भी चर्चा की।
महिलाओं से बिहार क्रांति महासम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई: विधायक
विधायक डॉ. समीर कुमार सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने बैठक में अपने संबोधन दौरान समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा की। इसके अलावा विधायक ने बताया कि अजय कपूर ने महिला पदाधिकारियों से बिहार क्रांति महासम्मेलन में भाग लेने की अपील की। बताया जाता है कि वर्चुअल बैठक को विधायक समीर कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, दिपिका पीएस और अमिता भूषण ने भी संबोधित किया।
महिला कांग्रेस ने किसान व सैनिकों को लेकर जताई चिंता
बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर किसानों की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता जताई। महिला कांग्रेस ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने किसान व सैनिकों के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन आज आज उसके ठीक विपरीत हो रहा। दोनों की स्थिति भयावह। नारा है 'जय जवान,जय किसान' परंतु मोदी सरकार में सबसे ज्यादा इनकी ही मौत हो रही, वगैर किसी कारण।
किसानों के साथ सदैव खड़ी है कांग्रेस: वीरेंद्र राठोर
बिहार कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र राठोर ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस किसान हितों को लेकर स्वन्त्रता की लड़ाई के पहले भी सजग रही है और आज भी है। वहीं उन्होंने कहा कि किसान, किसान आंदोलन और किसानों के लिये संघर्ष ही हमारी धरोहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS