बिहार विधानसभा चुनाव 2020: अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- बिहार की जनता समझदार है, इस बार फरेबियों की खैर नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है। जिसको लेकर विपक्षी सत्ताधारियों पर जमकर निशाने साध रहे हैं। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर बिना नाम लिये नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो लोग हर वक्त केवल कुर्सी बचाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे लोगों को बिहार की जनता का दर्द दिखाई नहीं देता है। क्योंकि नशा सत्ता का हो या फिर चिलम का हो, दोनों ही नशा सोचने और समझने की क्षमता को नष्ट कर देते हैं। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है और इस बार फरेबियों की खैर नहीं! साथ ही कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों को बिहार के लिये पूरी तरह से खराब करार दिया है।
यूपी, बिहार में है जंगलराज : पप्पू यादव
दूसरी ओर जन अधिकार पार्टी 'जॉप' प्रमुख पप्पू यादव ने भी मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से यूपी और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पप्पू यादव ने कहा कि यूपी और बिहार में माफियाराज है। पप्पू यादव ने कहा कि यह वो नहीं कह रहे हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है। वहीं पप्पू यादव ने निशाना साधते हुये कहा कि मुझे बस इतना जानना है कि इन माफियाओं का सरगना कौन है? नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार या, ढोंगी आदित्यनाथ!
बिहार युवा कांग्रेस ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों पर उठाये सवाल
बिहार युवा कांग्रेस ने भी ट्वीट के जरिये सूबे में रोजगार की कमी होने का मुद्दा उठाया है। बिहार युवा कांग्रेस ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से बिहार में सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बैठे हैं। लेकिन नीतीश कुमार के इन 15 वर्षों में उद्योग धंधे बिल्कुल भी नहीं लगे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS