वायरल : एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे ने लिया जन्म, देखने के लिए अस्पताल में उमड़ा हुजूम

बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) से गुरुवार को एक बड़ी ही विचित्र घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोपालगंज के हथुआ अस्पताल (Hathua Hospital) में एलियन (Alien) के समान दिखने वाले एक बच्चे ने जन्म (Child born) लिया। वहीं अस्पताल में इस बच्चे को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। वैसे ये बच्चा अस्पताल में ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सका। जानकारी के मुताबिक जन्म लेने के ढ़ाई घंटे बाद इस बच्चे ने दम तोड़ दिया।
नवजात बच्चे की बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें व साथ ही उसके शरीर पर एक अलग ही तरह का सफेद आवरण दिखाई दे रहा था। जिसको देखकर गोपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान हो गए। चिकिस्कों की जानकारी के मुताबिक 10 लाख में इस तरह के एक ही बच्चे का जन्म होता है। ऐसे बच्चों के जन्म लेने की वजह माता-पिता में जेनेटिक म्यूटेशन होता है। इस तरह के बच्चे ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाते हैं। वजह ये है कि ऐसे बच्चों के सभी अंग पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाते हैं।
प्राप्त जानकारियों के अनुसार जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित साहिबा चक्र गांव की रहने वाले चुनचुन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा बुधवार की शाम को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महिला ने अस्पताल में गुरुवार के दिन एक विचित्र बच्चे (यानि एलियन की तरह दिखने वाले) को जन्म दिया। उस नवजात शिशु की आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थीं। नवजात के ऊपर वाले जबड़े में जवानों की तरह दांत भी थे। इसके अलावा नवजात के शरीर पर एक सफेद रंग का कुछ अलग तरह का आवरण था। इस नवजात बच्चे को जिस किसी ने भी देखा, वो उसको दूसरे ग्रह से आया हुआ प्राणी समझ बैठा।
आपको बता दें सूबे में पहले विचित्र बच्चे ने जन्म नहीं लिया है। इससे पहले भी इस तरह के बच्चे बिहार में जन्म ले चुके हैं। इसके साथ पटना की शैली की याद भी ताजा हो गई। जिसके जरा सी चोट लगने पर आंखें बाहर निकल आती थी और वह उस तरह की बीमारी से ग्रस्त थी। पटना की शैली के ईलाज का जिम्मा करीब 5 वर्ष पहले अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) व कुणाल कपूर (Kunal kapoor) ने उठाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS