बेऊर जेल में आठ मुस्लिम महिला बंदियों ने रखा रोजा और 32 लोग रखेंगे छठ व्रत

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) स्थित बेऊर जेल (Beur Jail) में नवरात्र (Navratri), रमजान (Ramadan) और चैती छठ (chhath) पर्वों को लेकर बंदियों और कैदियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। बेऊर जेल में ये सभी बंदी अपने-अपने धर्मों के मुताबिक पर्व में गर्मजोशी से भाग ले रहे हैं। वहीं जानकारी मिल रही है कि बेऊर जेल में नौ गैर मुस्लिम सजावार कैदियों ने भी रोजा रखा है।
बिहार समेत पूरे देशभर में बुधवार को रोजा का पहला दिन है। जिसके तहत पर्व को लेकर बेऊर जेल प्रशासन की तरफ से बेहतर इंतजाम किए गए। वहीं 16 अप्रैल से आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो रही है। छठ पूजा के संबंध में बेऊर जेल प्रशासन को 22 पुरुष और 10 महिला बंदियों ने को जानकारी दी है।
महापर्व छठ पूजा के दौरान इन सभी 32 लोगों के लिए फल-फूल, वस्त्र से लेकर तमाम सामानों की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की जाएंगी। जानकारी ये भी है कि ये सभी बंदी जेल में ही बने तालाब में अर्घ भी दे सकेंगे। जानकारी के अनुसार बेऊर जेल में 167 मुस्लिम पुरुष, आठ महिला रोजा रख रही हैं। इनके साथ-साथ 9 गैर मुस्लिम लोग भी रोजा रख रहे हैं। इन सभी 184 लोगों के लिए बेऊर जेल प्रशासन की ओर से इफ्तार, खाना व सेहरी वितरण के इंतजाम कराए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इन लोगों को जेल प्रशासन ने टोपी, कुरानशरीफ भी उपलब्ध कराया गया है। जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिन कैदियों और बंदियों ने नवरात्र पर्व, चैती छठ करने के साथ ही रमजान में रोजा रखने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे सभी बंदियों के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं करायी गईं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS