Bharat Bandh: राजद ने मधुबनी बेनीपट्टी पथ किया जाम, अन्य विपक्षी दल भी सड़कों पर उतरे

Bharat Bandh / Bihar: नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद को बिहार में राजद, महागठबंधन समेत तमाम विपक्षियां पार्टियां अपना समर्थन दे रही हैं। सहरसा में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रेन रोके जाने की खबरें आ रहीं हैं। मधुबनी बेनीपट्टी पथ को राजद कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है। दरभंगा में महागठबंधन कार्यकर्ता टायर जलाकर किसानों का समर्थन कर रहे हैं।
Bihar: Rashtriya Janata Dal (RJD) workers burn a tyre at Ganj Chowk in Darbhanga, in protest against Central Government, and show their support to #BharatBandh called by farmer unions. pic.twitter.com/kea7UwpQlN
— ANI (@ANI) December 8, 2020
बिहार युवा राजद प्रदेश सचिव ओम प्रकाश यादव ने ट्वीट कर बताया कि मधुबनी में पार्टी कार्यकर्ता किसानों के भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आये हैं। उन्होंने बताया कि राजद कार्यकर्ता मधुबनी बेनीपट्टी पथ पर जाम लगाकर भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।
मधुबनी बेनीपट्टी पथ को राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता ने किया जाम। @omprakashrjd @yadavtejashwi @laluprasadrjd @RJDforIndia pic.twitter.com/6nJBye7uBo
— RJD Benipatti (@RJDbenipatti) December 8, 2020
दूसरी ओर दरभंगा से खबरें आ रही है कि दरभंगा के गंज चौक पर राजद कार्यकर्ता सड़क पर टायर जलाकर भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान राजद कार्यकर्ता नये केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों का भी विरोध कर रहे हैं।
राजद विधायक सूर्यागढ़ा प्रह्लाद यादव ने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी है कि यहां पर भी लखीसराय राजद कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न किसान संगठन सुबह से ही भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव की ओर से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानूनों का शांति पूर्ण तरीके से विरोध जताने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहीद द्वार लखीसराय में भारत बंद के समर्थन के लिए तमाम किसान प्रिय साथी जुटे हैं। विधायक ने बताया कि सूर्यगढ़ा विधानसभा के ग्राम गढ़ी बिशनपुर में भी युवा भारत बंद का बढ़चढ़ कर समर्थन कर रहे हैं।
सूर्यगढ़ा विधानसभा के ग्राम गढ़ी बिशनपुर में भारत बंद के समर्थन में युवा!@LakhisaraiRjd @RJDforIndia pic.twitter.com/2NmBKHN06b
— Prahlad Yadav (@iPrahladYadav) December 8, 2020
मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय के अनुसार इनके क्षेत्र में भी विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता भारत बंद का समर्थन सड़क पर उतरकर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहां विधायक जितेंद्र कुमार स्वयं नये कृषि कानूनों के विरोध में उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी ओर से तेजस्वी यादव के आवाहन पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तमाम प्रयास किये जा रहे हैं।
माननीय श्री @yadavtejashwi जी के आवाहन में भारत बंद को सफल बनाने के लिए तमाम @RJDforIndia के साथियों के साथ उतर चुका हूं..... pic.twitter.com/kAWQ10xccE
— Jitendra Kumar Rai (@JitendraRaiRJD) December 8, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS