बिहार विधानसभा चुनाव 2020: अशोक बोले - नीतीश सरकार ने दलितों को मुख्यधारा में पहुंचाया, आगे भी करते रहेंगे कल्याण

बिहार के भवन निर्माण मंत्री एवं जदयू नेता डॉ अशोक चौधरी ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि सोमवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती पर दलित समाज के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक कैबिनेट मंत्री महेश्वर हजारी के आवास पर हुई। अशोक चौधरी ने बताया कि महेश्वर हजारी की मौजूदगी में बैठक में दलित समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ उनके समाज के कल्याण हेतु कई विषयों पर चर्चा की। वहीं अशोक चौधरी ने दावा किया कि हमारी सरकार ने बिहार में दलितों एवं वंचितों को मुख्यधारा में पहुंचाया है। साथ ही दलितों और वंचितों को मजबूत किया है। वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार भविष्य में भी दलितों और वंचितों के हितों को लेकर कार्य करने के लिये संकल्पित है।
जदयू नेता अशोक चौधरी ने अन्य ट्वीट के जरिये एनडीए सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता के प्यार और विश्वास से बनी है व हम जनता के प्रतिनिधि हैं। बिहार के वित्तीय कोष पर भी पहला अधिकार जरूरतमंदों का है। हम उनके अधिकारों का संरक्षण कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार: मुकेश साहनी ने रवाना की रथ यात्रा
बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों में वीआईपी पार्टी भी जुटी नजर आ रही है। मुकेश साहनी ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विकासशील इंसान पार्टी की विचारधारा, सिद्धान्त, नीतियों व उद्देश्यों को जनता के बीच रखने के रथ यात्रा शुरू की गई। बताया जाता है कि जिसको आज पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साहनी ने बताया कि यह रथ यात्रा बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचायेगी। साहनी ने बताया कि रथ यात्रा को पार्टी प्रधान कार्यालय से चुनाव चिन्ह के रवाना किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS