पांच लोगों को किया आग के हवाले, महिला की मौत, चार की हालत नाजुक, जानें वारदात की वजह

पांच लोगों को किया आग के हवाले, महिला की मौत, चार की हालत नाजुक, जानें वारदात की वजह
X
बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां पर सोए हुए पांच लोगों को आग के हवाले कर दिया गया। जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले के गढाहरा थाना क्षेत्र स्थिति आसिफपुर वार्ड संख्या 11 से बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर देर रात में घर में सो रहे पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास (Attempt to burn him to death) किया गया। इस घटना के दौरान एक महिला की मौत हो गई है, वहीं चार लोग 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान अहमद की 60 वर्षीय पत्नी सलेखा खातून के रूप में की गई है। वहीं घायलों में महिला की पहचान सालेखा खातून की 45 वर्षीय पुत्री सनीमा खातून, सनीमा खातून की 17 वर्षीय बेटी आसमा खातून, 15 साल की बेटी यासमीन और 8 साल का बेटा मोहम्मद फारुख शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बीती रात में सभी लोग अपने घर में सो रहे थे। उसी वक्त बदमाशों ने उस घर को आग के हवाले कर दिया। जिसमें मौजूद सभी लोग आग में झुलसने लगे। हादसे में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं घटना में महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन चार गंभीर लोगों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जहां इन सभी लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल महिला सनीमा खातून ने बताया कि बीते 4 वर्ष से पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। विवाद के बाद से वो पूरे परिवार को लेकर अपने मायके में आ गई है और यहीं पर रहकर गुजर-बसर कर रही है। बीती रात जब हम सभी सो रहे थे तो किसी ने घर को आग लगा दी। जिस वक्त तक हम कुछ समझते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

पीड़िता सनीमा खातून यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए पति द्वारा ही मेरे घर में आग लगा दी गई होगी। क्योंकि पति के साथ मेरा करीब 4 साल से विवाद चल रहा था। इस विवाद की वजह से मैं अपने पूरे परिवार को साथ लेकर गढाहरा मायके में रह कर गुजर-बसर करते थे। इस बीच पति द्वारा लगातार हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

मामले की जांनकारी पर गढाहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना की वजह से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Tags

Next Story