सात संमुदर पार कर बारात लेकर BIHAR पहुंची दुल्हन, हिंदू रिवाज के साथ हुई शादी बनी चर्चा का विषय

सात संमुदर पार कर बारात लेकर BIHAR पहुंची दुल्हन, हिंदू रिवाज के साथ हुई शादी बनी चर्चा का विषय
X
बिहार के कुकुढ़ा गांव में 20 अप्रैल को हिंदू रीति—रिवाज से हुई एक शादी चर्चाओं में है। यह शादी बड़ी ही सादगी से हुई। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली विक्टोरिया ने कुकुढ़ा गांव के जयप्रकाश से शादी रचाई है।

बिहार के कुकुढ़ा गांव में 20 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज से हुई एक शादी चर्चाओं में है। यह शादी बड़ी ही सादगी से हुई। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली विक्टोरिया ने कुकुढ़ा गांव के जयप्रकाश से शादी रचाई है। हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी से विक्टोरिया के परिजन भी खुश है। साथ ही विक्टोरिया भी खुद को खुश नसीब समझ रही हैं। विक्टोरिया वहां टीचर है, जबकि पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही जयप्रकाश मेलबर्न में सिविल इंजिनियर के पद पर तैनात है।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

पढ़ाई के लिए बिहार का रहने वाला जयप्रकाश 2019 में आस्ट्रेलिया गया था। दो साल पढ़ाई करने के बाद 2021 में ऑस्ट्रेलिया में एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर जॉब मिल गई। पढ़ाई के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली विक्टोरिया से उनकी मुलाकात हुई। उनका प्यार परवान चढ़ा और 20 अप्रैल को दोनों एक—दूजे के हो गए। जयप्रकाश कुकुढ़ा गांव के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह के बड़े बेटे है।

विक्टोरिया के पिता स्टीवन टॉकेट ने भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है। साथ ही बेटी के हाथ में मेहंदी देखकर काफी खुश हैं। शादी में स्टीवन टॉकेट ने वाकायदा विक्टोरिया के पिता होने के नाते कन्यादान की रस्म अदायगी की। उन्होंने कहा कि दामाद और उनके परिवार के लोग बेटी को खुशी रखेंगे। शादी की बधाई देने के लिए दोनों तरफ से रिश्तेदार शामिल हुए है। वहीं, विदेशी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीण समेत आस-पास के लोग भी पहुंच रहे हैं। विक्टोरिया के पिता स्टीवन टॉकेट हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी को लेकर काफी खुश है। हालांकि, विक्टोरिया सात भाई-बहनों में सबसे छोटी है। शादी को लेकर दोनों नवविवाहित जोड़ा बेहद खुश है।

Tags

Next Story