घर से भाग जाती थी छोटी बहन, Big Sister ने पेड़ से बांधकर दी इतनी खौफनाक सजा कि निकल गई जान

बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक छोटी बहन (younger sister) को अपनी बड़ी बहन (elder sister) द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन काफी महंगा पड़ गया है। बड़ी बहन ने उस लड़की से बार-बार घर से भाग जाने के लिए मना कर रखा था। छोटी बहन आज भी घर से भागने की फिराक में थी। इसी बीच बड़ी बहन ने उसको पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। फिर बड़ी बहन ने छोटी बहन की जमकर पिटाई (beat up younger sister) की। इसी पिटाई के चलते छोटी बहन की मौत (death of younger sister) हो गई।
छोटी बहन बार-बार बात का करती थी उल्लंघन
बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना इलाके स्थित उलाव गांव से ये दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक लड़की उलाव गांव के रहने वाले लक्ष्मी महतो की 18 वर्षीय बेटी शालिनी कुमारी थी। बताया जा रहा है कि लड़की शालिनी कुमारी बार-बार घर से भाग जाती थी। उसकी इस हरकत की वजह से परिवार वाले काफी दुखी व उससे नाराज रहते थे। बड़ी बहन प्रीति कुमारी ने भी शालिनी कुमारी को इसको लेकर कई बार समझाया। पर वह मानने के लिए तैयार ही नहीं थी। इस बीच में गुरुवार को भी शालिनी कुमारी अपने घर से निकलने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन प्रीति ने उसको पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। इतने से भी प्रीति का गुस्सा शांत नहीं हुआ। साथ ही प्रीति ने उसको पेड़ से बांधे हुए ही पीटना शुरू कर दिया। बड़ी बहन ने छोटी को इतना पीटा कि उसकी जान ही निकल गई।
बड़ी बहन मानसिक रूप से है कमजोर
लड़की की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी सिंघौल थाना पुलिस को दी। इस पर गांव पहुंची पुलिस ने मौके से बड़ी बहन प्रीति को अरेस्ट कर लिया है। मामले पर सिंघौल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बहनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसी बात से गुस्सा होकर बड़ी बहन प्रीति कुमारी ने छोटी बहन शालिनी कुमारी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि प्रीति दिमागी तौर पर थोड़ी सी कमजोर है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। वहीं हत्या मामले में गिरफ्तार बड़ी बहन ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। वहीं सिंघौल थाना पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS