Bihar: परिवार ने बेटी के साथ छेड़खानी का किया विरोध, दबंगों ने पिस्टल की नोंक पर बुरी तरह पीटा

Bihar: परिवार ने बेटी के साथ छेड़खानी का किया विरोध, दबंगों ने पिस्टल की नोंक पर बुरी तरह पीटा
X
बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां छेड़खानी का विरोध कर रहे परिजनों को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंगों की दबंगई खुले आम देखने को मिली है। छेड़खानी का विरोध कर रहे परिजनों को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। दबंगों ने लाठी-डंडे और पिस्टल की बेट से परिजनों की जमकर पिटाई की। हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा वार्ड नंबर 1 की है। हादसे में घायल संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार की रात कुछ दबंग मिलकर उसके चाचा की बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। परिजनों ने छेड़खानी का विरोध करते हुए दबंगों के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। इसके कारण दबंगों को गुस्सा आ गया। बदला लेने के लिए दबंगों ने परिजनों के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट किया। इस क्रम में दबंगों ने सभी को जमकर पीटा। साथ ही जो भी उसे बचाने आए दबंगों ने उसे भी पीटा।

इलाज कराकर लौट रहे परिजनों को दोबारा पीटा

जब परिजन घायल अवस्था में अपना इलाज कराकर घर को लौट रहे थे। तो दबंगों को लगा कि वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे हैं। जिसके कारण दबंगों ने रास्ते में ही सभी को घेर लिया और दोबारा से सभी घायलों को पीटना शुरू कर दिया। इस क्रम में दबंगों ने लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और पिस्टल के बट से सभी घायलों को पीटना शुरू कर दिया, जिसके कारण पिता और पुत्र पूरी तरह से घायल हो गया। दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गया है। इस मामले की जानकारी बछवारा थाने पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story