Obscene Song मामले पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पुलिस से मिलकर लगाई ये गुहार, जानें पूरा केस

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri film industry) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भोजपुरी सिंगर एवं एक्ट्रेस अक्षरा (actress Akshara Singh) सिंह शनिवार को पटना में एएसपी सदर संदीप सिंह के ऑफिस में पहुंची। यहां पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एएसपी सदर संदीप सिंह के कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए पहुंची थी। अक्षरा सिंह ने यहां पुलिस कर्मियों के समक्ष अपना पक्ष रखने के साथ ही कई और भी जानकारियां भी उपलब्ध कराईं। आपको बता दें एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (bhojpuri actor pawan singh) के रिलेशन को लेकर सिंगर नीलकमल सिंह (Nilkamal Singh) द्वारा गाए अश्लील गाने (obscene song) के मामले को लेकर पटना के कंकड़बाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से इस अश्लील गाने की वॉइस रिकार्डिंग की जांच कराने के लिए भेजी गई है। इस मामले में एएसपी सदर संदीप सिंह ने बताया कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह के केस की जांच-पड़ताल चल रही है। इस मामले में अक्षरा सिंह समेत कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। इस दौरान अक्षरा सिंहन ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आरोप के अनुसार अक्षरा सिंह व पवन सिंह के रिलेशन को लेकर गाए इस गाने में अश्लील टिप्पणी की गई थी। साथ ही इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था।
जब यह अश्लील गाना वायरल हो गया तो एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से इसको गंभीरता से लिया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अक्षरा सिंह ने सिंगर नीलकमल सिंह को करारा जवाब दिया था। बाद में अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने गायक नीलकमल सिंह और अन्य के खिलाफ पटना के कंकड़बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अक्षरा की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सिंगर नीलकमल को करारा उत्तर देते हुए लिखा था कि मेरे लिए व मां, बहन, बेटी और नारी शक्ति के लिए आपके दिल से जो सम्मान निकला, उसके लिए मैं आपका आभार जाहिर करती हूं। सारे भोजपुरिया समाज का जो आपने मान सम्मान बढ़ाया है। उसके लिए आपके चरणों में पुष्प अर्पित करने की इच्छा रखती हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS