अरविंद अकेला कल्लू-अंतरा सिंह प्रियंका बने जीजा और साली, Holi 2021 पर जमकर वायरल हो रहा यह भोजपुरी गाना

Bhojpuri Holi Song 2021 : होली 2021 का त्योहार 29 को है। इसमें अब सिर्फ 2 दिन शेष हैं। बिहार समेत पूरे देशभर में सोमवार को होली का त्योहार रंगों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के त्योहार पर बिहार (Bihar) और पूर्वी यूपी (Eastern UP) में भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) का एक अलग ही क्रेज (Craze) देखा जाता है। साथ ही होली पर जीजा और साली (Brother-in-law and Sister-in-law) की भी एक अलग ही जुगलबंदी होती है। इसके अलावा जीजा-साली एक से एक बेहतर स्टाइल में एक-दूजे को होली 2021 के त्योहार की मुबारकबाद (Congratulations on the festival of Holi 2021) देने की कोशिशों में बेचैन रहते हैं।
होली 2021 के मौके पर जीजा-साली की बेचैनी को ध्यान में रखते हुए सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने जीजा-साली के लिए 'Jija Ji | Bhojpuri Holi Song 2021' भोजपुरी होली गाना पेश किया है। सवा महीने पहले इस गीत को लॉन्च किया गया। अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका जीजा-साली के लिए गाया गया यह गाना होली 2021 से पहले ही हिट हो गया है। यूट्यूब पर अब तक अंतरा सिंह के इस भोजपुरी गाना को करीब एक करोड़ 71 लाख 21 हजार 800 होली प्रेमी देख चुके हैं। सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका का यह भोजपुरी गाना (singer Arvind Akela Kallu and Bhojpuri Holi Song 2021 : Antara Singh Priyanka Bhojpuri song) जीजा और साली के बीच होली 2021 की मुबारकबाद का सबसे जबरदस्त माध्यम बन रहा है। अंतरा सिंह प्रियंका के नए गाना 'Jija Ji | Bhojpuri Holi Song 2021' के माध्यम से जीजा-साली के अलावा अन्य होली प्रेमी भी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को होली 2021 की बधाइयां दे रहे हैं। इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसमें अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका जीजा और साली बने हुए हैं। जो अपनी सिंगिंग एवं अभिनय से अपने प्रेमियों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं।
आप भी अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका के 'Jija Ji | Bhojpuri Holi Song 2021' भोजपुरी गाना के जरिए अपने करीबियों को होली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। जीजा और साली तो इनके इस गाना को जमकर यूट्यूब एवं अन्य माध्यमों से देखकर और सुनकर होली त्योहार को शानदार मना रहे हैं। वो इस गाने के माध्यम से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देते हुए भी देखे जा रहे हैं। आप भी इनके गाने को सुनकर और देखकर होली के इस रंगारंग त्योहार के आनन्द में जबरदस्त इजाफा कर सकते हैं।
इस गाने में भोजपुरी एक्टर अनीशा पांडे ने भी अभिनय किया है। इस गाने में एक्टर अनीशा पांडे के जबरदस्त डांस को देखकर होली प्रेमी एवं अन्य श्रोता एवं दर्शक गदगद हो रहे हैं। 'Jija Ji | Bhojpuri Holi Song 2021' गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप (Akhilesh Kashyap) ने लिखे हैं। गाने में संगीत श्याम सुंदर (Shyam Sundar) का है। सुशांत सिंह (Sushant Singh) और (Kumar Chandan) कुमार चन्दन ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा (Producer Manoj Mishra) है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS