भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने भावुक Video message जारी कर मधुबनी हत्याकांड पीड़ितों के लिए मांगा न्याय

बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिला स्थित एक गांव में होली त्योहार वाले दिन एक साथ एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक तरीके से हत्याएं (5 people murders) कर दी गईं। इस मामले से जहां मधुबनी समेत पूरा बिहार आहत है। और पीड़ितों के लिए न्याय मांग रहा है। अब इस कड़ी से भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri Superstar Pawan Singh) भी जुड़ गए हैं। जो मधुबनी नरसंहार (Madhubani Massacre) की वारदात से पूरी तरह से आहत बताए हैं। पवन सिंह ने एक वीडियो संदेश (Video message) भी जारी किया है और पीड़ित परिवार के लिए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो संदेश के माध्यम से पवन सिंह ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Government) से इस नरसंहार के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। साथ ही पवन सिंह ने यह भी भरोसा दिया है कि वो पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के लिए भी जाएंगे।
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह मधुबनी में नरसंहार के पीड़ित परिवार वालों से मिलने जाएंगे.पवन सिंह ने कहा कि इस घटना से काफी मर्माहत और दुखी हैं. pic.twitter.com/3574eNFL00
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) April 5, 2021
वीडियो में पवन सिंह ने कहा है कि इस दर्दनाक वारदात ने उनके मन को दुखी कर दिया है। इस वारदात की वजह से पिछले 3 से 4 दिनों से उनका मन बेहद विचलित है। साथ ही वो इस वारदात की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। पवन ने वीडियो में ये भी बोला है कि वो जल्द मधुबनी जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे। इस वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने बिहार सरकार से अपील की है कि वो इस मामले के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
पवन सिंह ने मांग उठाई है कि इसके लिए दोषियों को जल्द गिरफ्त मे लिया जाएं। दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाए। जिससे इस तरह की वारदातें अन्य परिवार के साथ एक बार फिर ना दुहराईं जाएं। पवन ने कहा कि इसके अलावा उनके पास कोई शब्द नहीं है। वो निःशब्द हैं। पवन ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वो पीड़ित परिवार के साथ हैं।
पवन सिंह ने मधुबनी हत्याकांड को मानवता के लिए पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आपको बता दें मधुबनी जिले के बेनीपट्टी ब्लॉक के मोहम्मदपुर गांव में होली वाले दिन आपसी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भीड़ गये। इसमें से एक पक्ष की ओर से अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिससे दूसरे पक्ष के कुल 5 लोगों की मौत हो गईं। इसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अन्य 3 लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुईं हैं। इस नरसंहार की वजह से बिहार का सियासी पारा भी गरम है। राजद समेत पूरा विपक्ष नीतीश सरकार को घेर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS