बड़े भाई ने गंदा काम करने के बाद किया निकाह और अब देवर ने लूट ली भाभी की अस्मत

बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले के शिकारपुर थाना (Shikarpur police station) इलाका स्थित एक गांव से बड़ा ही हैरतअंगेज मामला (Amazing case) सामने आया है। नरकटियागंज के शिकारपुर थाना (Narkatiaganj Shikarpur Station) इलाका निवासी एक युवती के साथ पहले तो एक बड़े भाई ने जबर्दस्ती की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद यह मामला पंचायत में पहुंचा तो पंचायत ने आरोपी को युवती के साथ निकाह (Marriage) करने कर लेने का फरमान सुना दिया। साथ ही उसने युवती के साथ निकाह भी कर लिया। जिसके बाद वो शख्स आरोपी से पति बन गया और युवती पीड़िता से पत्नी बन गई। लेकिन वो पति पीड़िता से बनी पत्नी को अपने घर नहीं लाया। इसके बाद अपनी भाभी की विदाई (Sister in law farewell) का बहाना बनाकर पति का छोटा उसके घर जा पहुंचा। जहां देवर ने भाभी को अपनी हवस का शिकार बना लिया (Brother in law raped sister in law)।
पीड़ित महिला अब न्याय हासिल करने के लिए अदालत पहुंच गई है। अदालत ने फरवरी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की। लेकिन दोनों दरिंदे अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं और खुले घूम रहे हैं। अब पीड़ित महिला शुक्रवार को पुलिस थाने पहुंची और उसने वहां अपने लिए न्याय मांगते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। जहां कल पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपियों की इन हरकतों के चलते उसकी पढ़ाई भी छूट गई है।
युवती के आरोप के अनुसार साल 2019 से शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित धूमनगर गांव का रहने वाला चंगेज खां उससे जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद साल 2020, अप्रैल में जब युवती सिलाई केंद्र के लिए जा रही थी। उसी दौरान चंगेज ने उसको एक महिला की मदद से पकड़ लिया और उसने महिला के सहयोग से युवती के साथ जबरदस्ती भी कर डाली। जबरदस्ती की वारदात को लेकर गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने आरोपी का निकाह पीड़िता करवा दिया। शादी कर लेने के बाद चंगेज का उसके घर आना-जाना भी हो गया। इस समय में वो दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। लेकिन वो पत्नी को अपने घर नहीं लेकर आया था।
इसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने उसकी विदाई के लिए ससुराल वालों पर दबाव बनाया। फिर इस बात का बहाना बनाकर पति चंगेज का छोटा भाई अंगेज यानि कि (महिला का देवर) उसके घर जा पहुंचा। जहां देवर अपनी भाभी का दुष्कर्म कर दिया। वहीं पति के भाई अंगेज ने किसी से इस बात का खुलासा नहीं करने की धमकी भी दे डाली। इस भय के चलते पीड़िता काफी दिनों तक चुप भी रही। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले उसको अपने घर लेकर नहीं आए। पीड़िता के परिवार ने जब उसकी विदाई के लिए ज्यादा दबाब बनाया तो पति समेत उसके परिवार ने इस विवाह को फर्जी तक करार दे दिया। साथ ही कहा इस वजह से वो उसे अपने घर लेकर नहीं आ रहे हैं। अब हर तरह से मजबूर हो चुकी महिला ने न्याय के लिए अदालत की शरण ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS