मुंगेर गोली कांड: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, अगजनी की

बिहार के मुंगेर शहर में बीते सोमवार की रात को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हुआ था। इस पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस द्वारा फायरिंग भी की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस की ओर इन आरोपों को नकारा गया है। दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस की गोली लगने से युवक की मौत होने के आरोप लगाये हैं। इस घटना के विरोध में गुरुवार को मुंगेर शहर में पूरा बाजार बंद रहा। साथ ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन किये। जानकारी के अनुसार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य की ओर से बाजार को बंद रखने की अपील की गई।
बताया जाता है कि प्रदर्शनकारी एसपी के खिलाफ के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन में शामिल गुस्साये लोगों ने एसपी कार्यालय के पास पहुंचकर अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की व पथराव किया। रिपोर्ट के मुताबिक गुस्साये लोगों के एक समूह द्वारा एसडीओ के गोपनीय शाखा कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना की वजह से शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। बताया जाता है कि गुस्साये लोगों के समूह ने दो पुलिस जीपों को भी आग लगा दी।
याद रहे मुंगेर के शादीपुर में बीते सोमवार की रात को करीब 11.30 बजे के करीब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रव हुआ। जिस पर काबू पाने के लिये पुलिस कर्मियों द्वारा बल प्रयोग किया गया। इससे भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई व पुलिस व लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बचाव के प्रयास में पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई। बताया जाता है जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस दौरान गोली लगने से कई अन्य लोगों के घायल होने की बातें भी सामने आई है। बताया जाता है कि जख्मी लोगों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।
बिहार में एक ओर तो विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। वहीं घटना भी मुंगेर में वोटिंग होने से एक दिन पहले सामने आई। जिसके चलते शहर में एसपी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। वहीं गोलीबारी की वारदात को लेकर विरोधी सियासी दलों ने नीतीश कुमार व पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाये हैं। राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' नेता तेजस्वी यादव व एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने घटना की तुलना जालियांवाला बाग से की है व पुलिस को गोली चलाने के आदेश देने वाले को जनरल डायर करार दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS