Assembly by-election: कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, किसी भी यादव नेता को नहीं दी जगह

Assembly by-election: कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, किसी भी यादव नेता को नहीं दी जगह
X
बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं महागंठबंधन में दो फाड़ हो गए हैं। राजद और कांग्रेस दोनों ने उपचुनाव के लिए अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

बिहार की सियासत (Bihar politics) नई करवट भी ले सकती है। क्योंकि बिहार में कुशेश्वरस्थान (kusheshwarsthan) और तारापुर (Tarapur) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (assembly by-election) होने जा रहे हैं। वहीं इन दोनों सीटों के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की तरफ से जदयू ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। दूसरी ओर बिहार का महागठबंधन (Bihar Grand Alliance) दो फाड़ में हो विभाजित हो गया है। इन दोनों सीटों पर बिना कांग्रेस (Congress) की सलाह के राजद (RJD) द्वारा प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। फिर कांग्रेस ने भी इन इन दोनों सीटों पर महागठबंधन से अलग अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।

इस वाक्ये के बाद से कांग्रेस बिहार में राजद का साथ छोड़कर अब अपनी जमीन खोजने में लग गई है। बिहार में अभी भी यादव वोट बैंक का बड़ा जनाधार राष्ट्रीय जनता दल के साथ है। वहीं कांग्रेस यादव वोट बैंक को साधने में नाकाम नजर आ रही है। ये बातें स्टार प्रचारकों की लिस्ट से स्पष्ट होती है। क्योंकि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में हर जाति हर धर्म के स्टार प्रचारक रखे गए हैं। लेकिन इसमें कोई यादव नेता शामिल नहीं है।

सुल्तानगंज सीट से पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ललन कुमार, जो यादव जाति से संबंध रखते हैं। उन्हें भी स्टार प्रचारकों में नहीं रखा गया है। वहीं कांग्रेस में यादव जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता चंदन यादव को भी स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया गया है।

वैसे युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके ललन कुमार एवं युवा नेता चंदन यादव राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। इसके बाद भी कांग्रेस ने इन दोनों को तरजीह नहीं दी है। ऐसे में कई सवाल भी खड़े होते हैं। वहीं सियासी जानकारों का मानना है कि राजद से अलग राज्य में कांग्रेस का अपना जनाधार बिना यादव वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिए हुए संभव नहीं है। भविष्य में यह देखना रोचक होगा कि बिहार कांग्रेस अपनी इस भूल का प्रायश्चित कैसे करती है।

जाति के आधार पर देंखे कांग्रेस की सूची

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में 5 भूमिहार, 3 ब्राह्मण, 2 राजपूत, एक कायस्थ, 3 दलित, 5 मुस्लिम, एक ओबीसी वो भी हार्दिक पटेल को गुजरात से लाया गया है। वहीं कांग्रेस की इस सूची में कोई भी यादव नहीं है।

Tags

Next Story