Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार बोले, बिहार में महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती अन्य राज्य के मुकाबले ज्यादा हुईं

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: जदयू अध्यक्ष एवं सीएम नीतीश कुमार ने जमुई में गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार विरोधियों पर करारे हमले बोलते भी दिखाई दिये। इस दौरान नीतीश कुमार ने सात निश्चय - 2, शिक्षा, महिलाओं, अपराध और किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखीं। साथ ही उन्होंने इस दौरान चकाई विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार के हाथों को मजबूत किये जाने की भी अपील की।
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि हमे जब से मौका मिला है। हम उस समय से ही सिर्फ काम व जनता की सेवा कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ सबका विकास करना हमारा मुख्य ध्येय था व हम लोगों ने वही किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वे यहां कोई चर्चा करने नहीं आये हूं। बल्कि आपसे अनुरोध करने आया हैं कि एनडीए के प्रत्याशी को विजय बनायें। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास को जनता ने देखा है। साथ ही जनता यह भी जानती है कि पति पत्नी के 15 साल में कितना विकास हुआ है?
आरक्षण देकर महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की: जदयू
नीतीश कुमार द्वारा इशारों-इशारों में लालू यादव के परिवार पर हमला बोला गया। उन्होंने कहा कि याद कीजिये महिलाएं कहीं मुखिया व जनप्रतिनिधि होती थीं? लेकिन हमने आरक्षण दिया व महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की। संवैधानिक व्यवस्था थी, फिर भी लोग कमजोर वर्गों को आरक्षण नहीं दे पाए। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आते ही हर वर्ग को आरक्षण के द्वारा मुख्य धारा से जोड़ा।
याद कीजिये महिलाएं कहीं मुखिया और जनप्रतिनिधि होती थीं? लेकिन हमने आरक्षण दिया और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की। संवैधानिक व्यवस्था थी, फिर भी लोग कमजोर वर्गों को आरक्षण नहीं दे पाए, हमने आते ही हर वर्ग को आरक्षण के द्वारा मुख्य धारा से जोड़ा।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 15, 2020
- श्री @NitishKumar जी pic.twitter.com/jI8VSbkInE
सूबे में अपराध को नियंत्रित करने के लिये किया काम
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हम शुरुआत से ही क्राइम, करप्शन, साम्प्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चले हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार इतनी बड़ी आबादी वाला राज्य देश में अब अपराध के मामले में 23वें नंबर पर पहुंच गया है।
सभी के कल्याण के लिये किये हैं कार्य: सीएम
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में जो भी हाशिए पर थे। हमने उन सभी के कल्याण के लिए काम किया। पहले कोई शाम होने के बाद घर से नहीं निकल पाता था डर से। कितने नरसंहार होते थे। हमें मौका मिला तो हमने कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सात निश्चय - 2 का कार्यक्रम तय किया गया है।
नीतीश बोले - शिक्षा को लेकर सरकार ने किया है कार्य
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि हमारे बिहार के बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता था। हमने बिहार में ही इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज के लिए संस्थान बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शिक्षा के लिए सहायता दी। जो युवा जॉब तलाश करते हैं। उनके लिए 1 हजार प्रतिमाह का भत्ता दिया। युवा कंप्यूटर पर काम कर सकें इसके लिए कुशल युवा प्रोग्राम को लागू किया।
महिलायें बिहार पुलिस में की गई भर्ती: जदयू अध्यक्ष
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि जितनी महिलाएं बिहार की रक्षा के लिए पुलिस में भर्ती हुईं। शायद ही भारत में कोई और राज्य ऐसा होगा। जिसमें इतनी महिला पुलिसकर्मी हों। उन्होंने कहा कि काम पर हमारा विश्वास है व सेवा ही हमारा धर्म है। आप आगे और मौका देंगे तो हम बिहार को सक्षम बनाएंगे, स्वावलंबी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो काम किया है। उसको ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। उन सभी का रखरखाव करेंगे। सूखे क्षेत्रों में भी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करेंगे।
नीतीश कुमार ने विरोधियों पर बोले हमले
नीतीश कुमार द्वारा जनसभा के दौरान विरोधियों पर भी हमले बोले गये। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को कोई समझ नहीं है व ना ही उन्हें कुछ भी अनुभव है। वे अपने प्रचार के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बारे में, यदि मेरे लिये ऐसा बोलने से प्रचार मिलता है तो कीजिए मेरा काम तो सेवा करने है। सेवा ही मेरा धर्म है। मौका मिलेगा तो और करते रहेंगे।
रोजगार को बढ़ायेंगे: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा व सद्भावना का माहौल हर कीमत पर बनाये रखना हमारा उद्देशय है। उन्होंने कहा कि अब तक 7 निश्चय के अंतर्गत जितने भी काम हुए हैं। उनका अनुरक्षण करेंगे। कृषि के विकास के बाद अब इनमें रोज़गार के अवसर बढ़ाएंगे।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये बिहार में हुआ है काम: जदयू
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना से दुनियाभर में मृत्यु हो रही है। पर भारत में कम है। मृत्यु की दर देश में 1.5 है व बिहार में 0.5 है। सभी से आग्रह है सावधान रहिएगा। डरने की आवश्यकता नहीं है। सचेत रहने की जरूरत है।
हमारे लिये पूरा बिहार है परिवार: नीतीश कुमार
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों के लिए बेटा-बेटी व पति-पत्नी ही परिवार है। कुछ लोग तो इसके आगे सोच ही नहीं पाते हैं। लेकिन हमारे लिए पूरा बिहार ही परिवार है।
सूर्यगढ़ा में बाले नीतीश कुमार- 15 साल पति-पत्नी ने कुछ भी नहीं किया
इसके अलावा आज ही जदयू अध्यक्ष एवं सीएम नीतीश कुमार ने लखीसराय जिले की सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भी उनके द्वारा विरोधियों पर जमकर निशाना साधा गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल पति-पत्नी ने राज किया। पति अंदर गए तो पत्नी आ गईं। लेकिन क्या विकास किया? महिलाओं के लिए कुछ किया? शिक्षा में कुछ किया? स्वास्थ्य में कुछ किया? जब हमें मौका मिला तो हमने हर क्षेत्र व हर वर्ग के लिए काम किया। हमने न्याय के साथ विकास किया है। हर वर्ग का, हर क्षेत्र का विकास किया है। कानून का राज स्थापित किया है। इसी से तो बिहार के विकास की रफ्तार बढ़ी है। दोनों सभाओं के दौरान जदयू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और पार्टी सांसद ललन सिंह मौजूद रहे। दोनों ने ही जनसभाओं को संबोधित किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS