Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन के प्रेस कान्फ्रेंस में हुआ हंगामा, VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा - इनके डीएनए में ही खोट है

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सीटों का बंटवारा हो गया। महागठबंधन की प्रेस कान्फ्रेंस में ये फैसला किया गया कि चुनाव में कांग्रेस 70 और राजद 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन इस दौरान एक बड़ा हंगामा भी हो गया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी महागठबंधन से नाराज होकर सीट छोड़कर चले गए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि महागठबंधन के डीएनए में ही खोट है।
मुकेश सहनी के समर्थकों ने लगाए नारे
इस दौरान मुकेश सहनी के समर्थकों ने महागठबंधन के खिलाफ नारे लगाए। मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन के डीएनए में ही खोट है। वो पूरे दिन राबड़ी आवास पर बैठे थे। इसके बाद उनसे ये वादा किया गया था कि उन्हें 25 सीटें दी जाएंगी। लेकिन राजद ने पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है।
#WATCH What is happening with us right now is somewhere backstabbing. I am going out of this alliance and will address media tomorrow: Mukesh Sahni, Vikassheel Insaan Party #BiharElections pic.twitter.com/H3kkIVe5rU
— ANI (@ANI) October 3, 2020
हुआ सीटों का बंटवारा
महागठबंधन की प्रेस कान्फ्रेंस में सीटों का बंटवारा किया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि CPI (M) 4 सीटों पर, सीपीआई 6 सीटों पर, सीपीआई (एमएल) 19 सीटों पर, कांग्रेस 70 सीटों पर और राजद 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
CPI (M) to contest on 4 seats, CPI to contest on 6, CPI (ML) to contest on 19, Congress to contest on 70 seats besides contesting by-poll to Valmiki Nagar Lok Sabha seat, and Rashtriya Janata Dal to contest on 144 seats in the upcoming #BiharElections: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/HSNbBcLoje
— ANI (@ANI) October 3, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS