Bihar Assembly Election 2020: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में हुई शामिल

Bihar Assembly Election 2020: शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में हुई शामिल
X
Bihar Assembly Election 2020: लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने कांग्रेस ज्वाईन कर लिया है। दिल्ली के कांग्रेस ऑफिस में आज उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Bihar Assembly Election 2020: लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने कांग्रेस ज्वाईन कर लिया है। दिल्ली के कांग्रेस ऑफिस में आज उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ऐसा माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में उन्हें भी पार्टी टिकट दे सकती है।

बिहार को बनाएंगे बेहतर

सुभाषिनी ने कहा कि बिहार को बेहतर बनाने के लक्ष्य से आज मैंने कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद करती हूं। बता दें कि इस दौरान उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है।

जदयू के प्रमुख रहे चुके हैं शरद यादव

बता दें कि शरद यादव बिहार में जदयू के प्रमुख भी रह चुके हैं। हालांकि नीतीश कुमार के साथ आपसी मनमुटाव की वजह से उन्होंने जदयू से किनारा कर लिया। इस वक्त शरद यादव एम्स में भर्ती हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पहले उनकी तबियत में गड़बड़ी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी मिल रही है कि सुभाषिनी राव मधेपुरा की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती है। हालांकि अभी इस विषय में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


Tags

Next Story