Bihar Assembly Elections 2020: अल्का लंबा बोलीं- भाजपाइयों को मंजूर नहीं नीतीश कुमार का नेतृत्व

Bihar Assembly Elections 2020: दिल्ली की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने रविवार को पटना में पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और जदयू पर करारे हमले भी बोले। संबोधन के दौरान अल्का लाम्बा ने भाजपा के विज्ञापनों में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं छपी होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रचार से जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार गायब क्यों हैं? वहीं अल्का लाम्बा ने पूछा कि बिहार में भाजपा - जदयू का सीएम चेहरा नीतीश कुमार या फिर नरेंद्र मोदी है?
अल्का लाम्बा ने कहा कि हर किसी को जानकारी है कि बिहार में नीतीश कुमार के चेहरे का फायदा भाजपा को नहीं मिल रहा है। इसके अलावा बिहार में भाजपा के पास कोई सीएम पद के लिये अपना कोई चेहरा नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनावों परिणामों में जदयू से ज्यादा विस सीटें भाजपा की आई गई। तो बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं को नीतीश कुमार मंजूर नहीं होंगे। अल्का लाम्बा ने कहा कि इसलिये भाजपा ने अपने विज्ञापन से नीतीश कुमार को गायब किया है। दूसरी ओर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा के विज्ञापन से नीतीश कुमार को गायब कर देने को सही बताया है। उन्होंने कहा कि यह सही हुआ जो हमारे भाजपाई साथियों को भी नीतीश कुमार से होने वाले नुकसान के बारे में पता चल गया। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में भाजपा और एलजेपी की सरकार बनने की बातें भी कही हैं।
#BJP के प्रचार से नीतीश कुमार ग़ायब क्यों ?#बिहार में #BJP_JDU का CM चेहरा नीतीश या फ़िर मोदी ?
— Alka Lamba - अल्का लाम्बा 🇮🇳🙏 (@LambaAlka) October 25, 2020
बिहार में सब जानते हैं कि नीतीश के चेहरे का लाभ BJP को नहीं हो रहा,BJP का अपना कोई चेहरा नहीं,
JDU से BJP की अधिक सीट आईं तो BJP कार्यकर्ता को नीतीश मंजूर नहीं,
इसलिए गायब हुए नीतीश? pic.twitter.com/6zecqji3VT
नीतीश कुमार बनने वाले हैं बिहार का अतित, तेजस्वी यादव होंगे भविष्य: कांग्रेस नेत्री
संबोधन के दौरान अलका लांबा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' पर भी करारे हमले बोले। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जल्द ही बिहार का अतित बनने वाले हैं। इसलिये आप भविष्य का स्वागत करें। अल्का लाम्बा ने कहा कि भविष्य तेजस्वी यादव है। उन्होंने कहा कि इस बात को जनता के समर्थन ने साबित कर दिया है। वहीं अल्का लाम्बा ने कहा कि छात्राओं के लिए केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा से बिहार का स्तर बदलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां महिलाओं के खिलाफ दिन-प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। वहीं उन्होंने महिलाओं से इस बार के चुनाव में सरकार बदल देने की अपील की है। अल्का लाम्बा ने कहा कि सरकार बदलने के साथ ही बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो जायेगी। अल्का लांबा ने कहा कि यदि आप बहनों व बेटियों की सुरक्षा चाहते हैं तो सरकार बदलनी होगी।
किसी भी पार्टी के दुष्कर्म के आरोपी उम्मीदवार को ना दें वोट: अलका लाम्बा
इसके अलावा अल्का लाम्बा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार के चुनाव में किसी भी पार्टी के ऐसे उम्मीदवार को वोट ना करें। जिस पर कोई भी दुष्कर्म का आरोप हो। चाहे वो किसी भी पार्टी का उम्मीदवार हो। इसके अलावा अल्का लाम्बा ने प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर व यूपी के हाथरस कांड का जिक्र भी किया। साथ ही उन्होंने दोनों घटनाओं के आरोपियों को सत्ता के संरक्षण में बचाने की कोशिश किये जाने के आरोप लगाये। वहीं अल्का लाम्बा ने कहा कि इन लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS