Bihar Assembly Elections 2020: अशोक चौधरी बोले- पिछली सरकारों ने खड़े किये चरवाहा विद्यालय व नीतीश ने बनवाये आईआईटी जैसे संस्थान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पार्टी के दलित नेता माने जाने वाले अशोक चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान वे लालू यादव और राबड़ी देवी की पूर्व सरकारों पर जमकर हमले बोलते हुये नजर आये। अशोक चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार ने बिहार में विद्यालय की जगह चरवाहा विद्यालय खड़े किये थे। लेकिन वहीं नीतीश कुमार ने बिहार में आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान बनवाए हैं।
पिछली सरकार ने विद्यालय की जगह चरवाहा विद्यालय बनाए लेकिन @NitishKumar ने आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनवाए।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 13, 2020
- श्री @AshokChoudhaary जी pic.twitter.com/TIv19qqKKM
अशोक चौधरी संबोधन के दौरान जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की सराहना भी करते हुये दिखाई दिये। उन्होंने कहा कि जो नेता बड़ा व दूरदर्शी होता है। वह योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करता है। साथ ही योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का काम करता है।
नीतीश कुमार ने दलितों का किया है भला: अशोक चौधरी
अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में पहले की सरकारों में दलितों के लिये बजट मात्र 40 करोड़ था। जिसको नीतीश कुमार की सरकार ने बढ़ा के 20-21 में 1000 करोड़ कर दिया गया है। अशोक चौधरी ने कहा कि सूबे में अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए बजट मात्र 3 करोड़ था। जिसको अब हमारी सरकार ने बढ़ाकर 532 करोड़ किया गया। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने दलितों, महिलाओं व अल्पसंख्यक को पंचायती राज व अन्य विभागों में आरक्षण देकर उनके नेतृत्व को सुनिश्चित किया है।
नीतीश 15 वर्ष से बिहार को प्यार से संभाल रहे: जदयू नेता
जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार 15 वर्ष से बिहार को प्यार व आशीर्वाद से संभाल रहे हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि आज बिहार की स्थिति आप देख सकते हैं। जबकि मात्र 24000 करोड़ के बजट का, 118 नरसंहारों का बिहार हमारे नेता को सौंपा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS