बिहार विधानसभा चुनाव 2020: अशोक चौधरी बोले- जो लोग खुद भ्रष्टाचार में डूबे, वो कर रहे 10 लाख नौकरी देने के वादे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: जदयू अध्यक्ष एवं सीएम नीतीश कुमार शनिवार को औरंगाबाद के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। उनसे पहले जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अशोक चौधरी ने नाम लिये बिना महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। अशोक चौधरी ने कहा कि वे लोग स्वयं नौवीं फेल हैं। वो ही बिहार में 10 लोगों को रोजगार देने की बात कर रहे हैं। वहीं अशोक चौधरी ने निशाना साधा कि उन लोगों को इस बात का खुलासा करना चाहिये। कि उन पर कोई काम धंधा नहीं है। फिर भी उन लोगों ने करीब 3 सौ करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। वहीं अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि जो लोग खुद ही भ्रष्टाचार में डूबे हुये हैं। वही ही व्यक्ति आज बिहार को आगे ले जाने की बात कर रहा है।
उन लोगों को जो नौवीं फेल होकर 10 लाख रोजगार देने के झूठे वादे करते हैं, उनको बताना चाहिए कि उन लोगों के पर कैसे बिना किसी काम धंधे के तीन सौ करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली है। जो खुद भ्रष्टाचार में डूबा है, वो आज बिहार को आगे ले जाने की बात कर रहा है!
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 17, 2020
- श्री @AshokChoudhaary जी pic.twitter.com/ICMnqGYHWG
बिहार देश में सबसे तेज गति से बढ़ रहा आगे: जदयू नेता
इस मौक पर जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 वर्ष पहले बिहार राज्य की कमान संभाली थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक विचार धारा हैं। वहीं जदयू नेता अशोक चौधरी ने दावा किया कि आज बिहार पूरे देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें महागठबंधन की ओर से शनिवार को पटना में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पहली कलम से 10 रोजगार देने का निर्णय करने का ऐलान किया है। साथ ही बिहार के लिये अन्य लाभाने वायदे भी किये है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS