Bihar Assembly Elections 2020: गुंजन पटेल को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में मिला मौका, बोले- अब होगी नीतीश कुमार से सीधी टक्कर

Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के चुनावों को लेकर पार्टी की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची 12 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसमें ज्यादातर युवाओं को जगह मिली है। सूची के अनुसार बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल को नालंदा से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। जिस पर ट्वीट कर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है। गुंजन पटेल ने कहा कि इस महाभारत के महायज्ञ में नालंदा से उन्हें विकास के सबसे बड़े अवरोधक नीतीश कुमार को सीधी टक्कर देने का मौका मिला है। इस सौभाग्य को प्रदान करने वाले शीर्ष नेतृत्व के प्रति गुंजन पटेल ने आभार व्यक्त किया है। इस पर गुंजन पटेल ने कहा कि सारे समीकरणों को ध्वस्त कर ज्ञान की धरती नालंदा में विकास की नई धारा बहाने का वक़्त आ गया है। उन्होंने कहा कि जमकर लड़ेंगे और नया इतिहास रचेंगे। वहीं गुंजन पटेल को पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने शुभकामनायें दी है। वहीं बिहार युवा कांग्रेस की ओर से भी ट्वीट कर गुंजन पटेल को शुभकामनायें दी गई है।
इस महाभारत की महायज्ञ में नालंदा से मुझे विकास के सबसे बड़े अवरोधक नीतीश कुमार को सीधी टक्कर देने का सौभाग्य प्रदान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार।
— Gunjan Patel (@GunjanINC) October 15, 2020
सारे समीकरणों को ध्वस्त कर ज्ञान की धरती नालंदा में विकास की नई धारा बहाने का वक़्त आ गया है।
जमकर लड़ेंगे, नया इतिहास रचेंगे। pic.twitter.com/HSP8NLaRaO
कांग्रेस की ओर से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघन सिन्हा एवं अभिनेत्री साक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। वहीं बांकीपुर से चुनाव लड़ने के इच्छुक बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष की उम्मीदों को झटका लगा है।
कुमार आशीष बोले- राहुल गांधी का सिपाही था, हूं व आगे भी रहूंगा
इस पर कुमार आशीष ने कहा कि राहुल गांधी का सिपाही था, हूं और आगे भी रहूंगा। कुमार आशीष ने कहा कि वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए निर्णय का सम्मान करता हैं। कुमार आशीष ने कहा कि वे राहुल गांधी का वो सिपाही है। जिसने कभी उफ्फ तक नहीं किया है। वहीं कुमार आशीष ने कहा कि यादि उनके नेता का यही निर्णय है तो वे इसे सर आंखों पर लेते हैं।
आदरणीय राहुल गांधी जी का सिपाही था, हुं व आगे भी रहूँगा, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए निर्णय का मैं सम्मान करता हूँ, मैं राहुल जी का वो सिपाही हुँ जिसने कभी उफ्फ तक नही किया, अगर मेरे नेता का यही निर्णय है तो मैं इसे सर आंखों पर लेता हूँ 1/2 @kcvenugopalmp@shaktisinhgohil pic.twitter.com/fGl62QaxX9
— Kumar Ashish (@KumarAshish_INC) October 15, 2020
कुमार आशीष ने बांकीपुर की जनता से मांगी माफी
कुमार आशीष ने ट्वीट के माध्यम से बांकीपुर की तमाम महान जनता से माफी मांगता है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से बदलाव के लिये तैयार थी। आप ने पिछले वर्षों में जो मुझे स्नेह व आशीर्वाद दिया वो निशानदेह मेरे लिए एक वरदान की तरह था। साथ ही उन्होंने बिहार के तमाम भाइयों से अपील की कि वे सभी इस चुनाव में राहुल गांधी के हाथों को मजबूती दें।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिये जारी कांग्रेस की दूसरी सूची इस प्रकार है-
1. नालंदा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल
2. बांकीपुर- लव सिन्हा (शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र)
3. बथनाहा- संजय राम
4. हरनौत- कुंदन गुप्ता को मिला सिंबल
5. वैशाली- इंजीनियर संजीव
6. लालगंज- राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह (निखिल कुमार के भतीजे)
7.गोविंदगंज- ब्रजेश पांडेय
8. रीगा- अमित टुन्ना
9. बेनीपट्टी- भावना झा
10. बेगूसराय- अमिता भूषण
11. फुलपरास- कृपानाथ पाठक
12. भागलपुर- अजित शर्मा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS