Bihar Assembly Elections 2020: एनडीए ने महागठबंधन के घोषणा पत्र पर उठाये सवाल, आरएलएसपी ने दोनों पर किया वार

Bihar Assembly Elections 2020: एनडीए ने महागठबंधन के घोषणा पत्र पर उठाये सवाल, आरएलएसपी ने दोनों पर किया वार
X
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र पर जदयू नेता अशोक चौधरी व भाजपा नेता नंद किशोर यादव समेत विरोधी सवाल उठा रहे हैं। वहीं आरएलएसपी नेता संतोष कुमार ने एनडीए और महागठबंधन दोनों को ही निशाने पर लिया है।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान एवं आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। याद रहे आज महागठबंधन ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें बिहार के लोगों के लिये तमाम तरह के लोक लुभाने वायदे किये गये हैं। वहीं बिहार में विरोधी गठबंधनों ने भी महागठबंधन के घोषणा पत्र को निशाने पर ले लिया है। इस कड़ी में आरएलएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार प्रसाद ने नाम लिये बिना तेजस्वी यादव को ट्वीट के माध्यम से घेरा है। उन्होंने लिखा कि नौवीं फेल झांसा दे रहा है। उसकी सरकार बनी मो 10 लाख सरकारी नौकरी दी जायेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि लेकिन वो भूल चुका है कि उसके पिताजी और माताजी ने मिलकर बिहार में 15 वर्ष शासन किया है। बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार के नाम पर लूट, अपहरण, बलात्कार, हत्या और डकैती जैसा रोजगार दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि लेकिन बिहार की जनता को सब कुछ याद है। चाचा-भतीजा मिलकर बिहार को 30 साल से लूट रहे हैं। बिहार की जनता अब इनको और बर्दास्त नहीं करेगी। वहीं उन्होंने सरकार को बदलने की अपील की है। साथ ही नारा दिया कि बहुत हुआ जंगलराज और कुशासनी सरकार, शिक्षा-रोजगार वाली सरकार अबकी बार।



नंद किशोर यादव ने महागठबंधन के घोषणा पत्र पर उठाये सवाल

बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने ट्वीट कर महागठबंधन को 'ठगबंधन' संबोधित किया है। साथ ही महागठबंधन के घोषणा पत्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि ठगबंधन का 'संकल्प पत्र' उनकी 'शिकस्त का प्रशस्ति पत्र' है। कितनी बार और कितने तरीके से झूठ बोलेंगे। झूठ को 'संकल्प' का आवरण देने से झूठ सच नहीं हो जाता। इसके अलावा आज नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-53 में भाजपा के वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया।

कभी कामयाब नहीं होंगे राजद के मंसूबे: अशोक चौधरी

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने भी ट्वीट के जरिये महागठबंधन को निशाने पर लिया है। जदयू नेता ने कहा कि 15 वर्षों तक जनता से विश्वासघात कर गरीबों के पैसों का दुरुपयोग कर निजी संपत्ति अर्जित करने वाले राजद के लोग चुनाव आते ही फिर से ठगने निकल पड़े हैं। अशोक चौधरी ने लिखा कि बिहार की जनता समझदार है। वहीं उन्होंने दावा कि उन्हें विश्वास है कि बिहारवासी ऐसे झूठे लोगों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

Tags

Next Story