बिहार चुनाव: नीरज कुमार बोले- तेजस्वी यादव की राजनीति का DNA है 420, इनके पिता भी काट रहे इसको लेकर सजा

बिहार चुनाव: नीरज कुमार बोले- तेजस्वी यादव की राजनीति का DNA है 420, इनके पिता भी काट रहे इसको लेकर सजा
X
Bihar Assembly Elections 2020: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पटना प्रेसवार्ता में कहा कि तेजस्वी यादव का राजनीति डीएनए 420 का है। नीरज कुमार ने कहा कि इनके पिता भी इसको लेकर ही सजा काट रहे हैं।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा के चुनावों की सरगर्मियों के बीच जमकर छींटाकशी होती हुई नजर आ रही है। अब जदयू नेता नीरज कुमार ने पटना में पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित एनडीए की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये राजद एवं महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष के साथ मिलकर जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बीच भ्रमजाल पैदा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति का जो डीएनए हैं। वो 420 का है। नीरज कुमार ने कहा कि इनके पिता एवं राजद प्रमुख लालू यादव भी इसी के लिए सजा काट रहे हैं। तेजस्वी यादव के खिलाफ भी 420 का आरोप है।

जदयू नेता ने कहा कि फ़िरौती के लिए राजद के काल में अपराध जैसे विषय को उठाने से पहले यह बताईये कि इनमें से कितने अपराधियों को सजा हुई है? नीरज कुमार ने कहा कि राजद व कांग्रेस से जानना चाहते हैं कि 1990 से 2005 के बीच 3 हजार 91 लोगों का 94 विधानसभा सीटों से अपहरण हुआ था। उसका गुनहगार कौन है? उसके हिस्सेदार कौन हैं? जदयू नेता ने कहा कि फिरौती के लिए जो अपहरण होता था वो कैसे उद्योग के रूप में आया था? उसमें कौन-कौन भागीदार था। ये बिहार की जनता को बताना चाहिए।

संबोधन के दौरान नीरज कुमार ने कांग्रेस पर भी जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि राजीव गांधी जी देश के प्रधानमंत्री थे। तब उन्होंने कहा था एक अपहरण का उद्योग चल रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री से कार्यवाई के लिए कहा, ऑपरेशन ब्लैक पैंथर चला उसका परिणाम क्या निकला?



नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस व राजद को श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिए कि 3 हजार 91 लोगों का अपहरण किया था तो उसके पीछे कौन था? जो ऑपरेशन ब्लैक पैंथर चलाने के लिए कहा था उसका क्या हुआ?

वहीं नीरज कुमार ने दावा किया कि अब कानून राज की स्थापना हुई है। बिहार में कैदी राज से छुटकारा मिला है व ये लोग दोबारा वही दौर वापस लाना चाहते हैं। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है।

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राजद राजनीति के लम्पटों का आश्रय स्थल बन गया है। बेतिया का वो नजारा याद कीजिये जब सबके सामने एक शुगर मिल कर्मचारी का अपहरण कर लिया गया।

नीतीश कुमार के 15 साल में हुये अच्छे कार्य

नीरज कुमार ने कहा कि 15 साल पहले राजद ने राजनीति का अपराधीकरण किया था। नीतीश कुमार के 15 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, महिला सशक्तिकरण के मामले में एनडीए की सरकार ने अच्छा काम किया है।

Tags

Next Story