बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नीतीश कुमार बोले- हमें जब से मौका मिला, हर तबके व इलाके का किया उत्थान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नीतीश कुमार बोले- हमें जब से मौका मिला, हर तबके व इलाके का किया उत्थान
X
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा कि हमे जब से बिहार में काम करने का मौका मिला है। हम जब से बिहार में कर तबके व प्रत्येक इलाके का उत्थान और विकास कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा व पूर्व मंत्री देवेश चंद ठाकुर समेत भाजपा, 'हम' व वीआईपी पार्टी के विभिन्न नेता मौजूद रहे। संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार आज जो आगे बढ़ रहा है। उसके पीछे प्रदेश की महिलाओं का हाथ है। हमने प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये हर काम किया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तब 2005-06 में बिहार का बजट 24,000 करोड़ रुपये से भी कम था। उन्होंने कहा कि अब बिहार की तरक्की में महिलायें योगदान दे रही हैं। इसलिये अब बिहार का बजट बढ़कर दो लाख 11 हज़ार करोड़ से भी ज़्यादा हो गया है। वहीं नीतीश कुमार ने जनसभा के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार हर क्षेत्र में बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है।

वही नीतीश कुमार ने कहा कि हम चुनावों के अवसर पर ही नहीं आते हैं। बल्कि हम बिहार में चारों ओर पहले से ही घूमते रहे हैं। विभिन्न यात्रायें करते रहे हैं। कहां क्या हुआ है, कहां क्या दिक्कत है व किस जगह पर और क्या होना चाहिये? यही हमारा काम रहा है। हमारा उद्देश्य हर वक्त लोगों का काम करने का ही रहता है। नीतीश कुमार ने कहा हम व्यक्तिगत स्वार्थ से कोई काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में और कुछ नहीं है। हमारा आप सभी की सेवा करना ही धर्म है। हम इसी दृष्टिकोण से आप लोगों के बीच कार्य करते रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जब आप लोगों काम करने का मौका मांगा। हमें जब मौका मिला तो हमने कहा था कि हम लोग न्याय के साथ विकास करेंगे। नीतीश कुमार ने बताया कि न्याय के साथ विकास का मतलब है। हर तबके और हर इलाके समान रूप से उत्थान और विकास है। वहीं जो हशिये पर उसे मुख्य धारा से जोड़ने की पहल, यही तो करते रहे हैं हम। वहीं नीतीश कुमार ने पूछा कि कौन इलाका है जिसकी उपेक्षा की गई। समाज का कौन सा तबका है जिसकी उपेक्षा की गई। जो किनारे पर थे उनको मुख्य धारा में लाने के लिये विशेष पहल की गई। आपने देखा होगा कि पहले महिलाओं को सम्मान नहीं था। महिलाओं की क्षमता का कभी उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं की क्षमताओं को समझते हुये बिहार को आगे बढ़ाने के लिये किया है। वो पहले ना के बराबर जनप्रतिनिधित्व करती थीं। हमने विभिन्न विभागों में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। हमने लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिये पोशाक योजना चलाई। साइकिल योजनायें चालाई। उन्होंने कहा कि आज बिहार में हर वर्ग की महिलायें आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा महिलायें सभी विभागों में आगे बढ़ रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में लड़कों को भी आगे बढ़ाने के लिये हम काम कर रहे हैं।

इसके अलावा नीतीश कुमार ने इशारों-इशारो में विरोधियों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज बहुत से लोग हैं। जो जानते तो कुछ नहीं है। वहीं वो नये-नये बयान देते फिरते हैं। तरह-तरह के वायदे करते हैं। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि उन्हें आगे भी बिहार में मौका मिला तो आगे भी ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले सात निश्चय का वायदा किया था। वो हमने निभाया है। आगे हम सात निश्चय-2 पर कार्य करेंगे।

जनसभा में उपस्थित लोगों से नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर की सकररा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी भाई अशोक कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके अलावा नीतीश कुमार ने वैशाली में महुआ और महनार विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

Tags

Next Story