Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार बोले- मौका मिला तो भविष्य में भी करते रहेंगे बिहार की सेवा

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को बांका जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ जदयू के कार्यकारी पदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, गिरिधर यादव और जयंत कुशवाहा मौजूद रहे। जानकारी है कि वर्चुअल रैली को इन नेताओं द्वारा भी संबोधित किया गया।
बांका जिले में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुये नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें। लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। वहीं उन्होंने कहा कि आगे मौका मिला तो भविष्य में भी वे बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे।
नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से किये गए सेवा कार्यों पर ध्यान देकर ही अपने मत पर निर्णय लिये जाने की अपील की है। नीतीश कुमार ने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य व केंद्र सरकार दोनों मिलकर बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि आग्रह है कि काम को देखिए किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। कहीं उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी। आपकी आमदनी फिर से पहले जैसी कर दी जाएगी जैसे आज से 15 साल पहले थी।
किये गए सेवा कार्यों पर ध्यान देकर ही जनता अपना निर्णय लें व अपना मतदान करें। राज्य व केंद्र सरकार दोनों मिलकर बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम करेंगे।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 14, 2020
- श्री @NitishKumar जी pic.twitter.com/8h89IrtwqJ
नीतीश कुमार ने संबोधन के दौरान कोरोना महामारी को लेकर भी अपनी बातें रखी। नीतीश कुमार ने कहा कि दुनिया भर में अभी कोरोना वायरस का समाधान नहीं निकला है। लेकिन इसको लेकर हमको भयभीत नहीं होना है। सजग रहना है। सचेत रहना है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की मदद तो कर ही रहें हैं। लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सतर्कता भी बनाये रखें।
नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में सीएम रिलीफ फंड से कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवार को 4 लाख की सहायता राशि दी जा रही है। सभी राशनधारियों को मुफ्त अनाज व एक हजार की सहायता राशि देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा था। उन लोगों को 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। नीतीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति पर 5300 रुपये खर्च किये गए। बिहार में कोरोना वायरस के जांच की पूर्ण व्यवस्था की गई। नीतीश कुमार ने कहा कि एक - एक चीज पर सरकार ध्यान देती रही है।
सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि न्याय के साथ विकास जिसका मतलब है। हर वर्ग का विकास व हर तबके का उत्थान। जो लोग हाशिये पर हैं। उनको मुख्य धारा से जोड़ना है। नीतीश कुमार ने कहा कि और इसी ध्येय के साथ हम शुरू से काम करते आये हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय के अंतर्गत सभी योजनाओं को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। अब इसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने हर प्रकार से हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके व उनके रोजगार की राह आसान हो। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले सड़कें नहीं थीं। हमने सड़कें बनवाई। बिहार में इस समय हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। सूबे में और भी ज्यादा सड़कों के निर्माण के लिए काम किया जा रहा है।
सीएम ने बताया कि हर घर नल का जल का लक्ष्य लिया था जो कि 83 प्रतिशत हो गया है। पक्की गली - नालियों का भी काम हो रहा है। उनके रखरखाव के लिए भी काम कर रहे हैं। आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार- स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय -2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है।
सीएम ने बताया कि किसानों के लिए हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाएंगे ये हमारे सात निश्चय - 2 का हिस्सा है। गांव-गांव में साफ-सफाई के लिए काम करेंगे। रखरखाव को सुनिश्चित करेंगे।अब पशुओं के भी स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेंगे सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने संबोधन के दौरान लालू यादवा परिवार पर भी हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति पत्नी व बेटा बेटी। हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है। हम जो भी कार्य करते हैं, समस्त बिहार के विकास के लिए करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS