Bihar Assembly Elections 2020: राजनाथ सिंह बोले- हमारी सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया

Bihar Assembly Elections 2020: राजनाथ सिंह बोले- हमारी सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया
X
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुना व 2020: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भागलपुर चुनावी जनसभा में कहा कि एनडीए सरकार ने अपने हर वायदे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है।

Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एनडीए के पक्ष में विधानसभा के चुनावों का प्रचार-प्रसार करने के लिये बिहार के भागलपुर में पहुंचे। भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते वक्त राजनाथ सिंह ने तमाम विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' की ओर से जितने भी वादे किए गये हैं। उन सभी वायदों को हमारी सरकार ने पूरा किया है। राजनाथ सिंह ने बताया कि हमारी ओर से कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का वायदा किया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद हमने कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने कश्मीर मुद्दे का समाधान चुटकी बजाकर किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने भव्य राम मंदिर बनवाने का भी वायदा किया था। केंद्र में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिसके बाद केंद्र में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। आज यूपी के अयोध्या में भव्य राम-मंदिर बन रहा है।



सचिन व सहवाग की की तरह बेदाग हैं नीतीश कुमार व सुशील मोदी

भोजपुर जिले की बरहरा जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने बिहार में नीतीश कुमार व सुशील मोदी की जोड़ी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में सचिन और सहवाग की ओपनिंग जोड़ी थी। वैसे ही बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू की जोड़ी है। आप ये कह सकते हैं कि नीतीश कुमार ने, सुशील मोदी ने ये काम किया। ये नहीं किया। लेकिन कोई नहीं कह सकता कि उनपर भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा है।

बिहार पहुंचकर संबित पात्रा ने तेजस्वी यादव परिवार पर बोला हमला

भाजपा नेता संबित पात्रा बुधवार को विधानसभा के चुनावों को लेकर बिहार पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर हमला बोला। संबित पात्रा ने पूछा कि बिहार जैसे ऐतिहासिक राज्य में किडनैपिंग सेंटर किसने खोले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार का इतना बड़ा गड्डा किसने खोदा है? संबित पात्रा ने कहा कि यह सभी तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोगों ने किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को गया में संबोधित करेंगे चुनावी रैली

संबित पात्रा ने आज बिहार के गया और सासाराम में भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया। संबित पात्रा ने बताया कि 23 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी गया आ रहे हैं। जहां पीएम नरेंद्र मोदी एनडीए के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार संबित पात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी की आगामी रैली को लेकर चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की। बताया जाता है इस दौरान संबित पात्रा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद रहे।


अश्विनी चौबे ने 'विष्णुपाद' मंदिर में की पूजा अर्चना

इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा नेता संबित पात्रा ने गया स्थित प्रसिद्ध श्री 'विष्णुपाद' मंदिर में पूजा-अर्चना की। जानकारी के अनुसार पूजा अर्चना कर अश्विनी चौबे ने बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार अश्विनी चौबे ने आज बिहार के सासाराम विधानसभा के चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ उनके साथ पार्टी के अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story