Bihar Assembly Elections 2020: शाहनवाज बोले- कांग्रेस ने जिन्ना की तारीफ करने वाले को दिया टिकट, जनता नहीं करेगी माफ

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा के चुनाव धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहे हैं। सूबे में सियासी दलों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान एक - दूसरे पर जबरदस्त छींटाकशी भी होती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को कांग्रेस को घेरा है।
सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिन्ना की तारीफ करने वाले को एवं तस्वीर पर गर्व करने वाले को टिकट देती है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस कश्मीर में अनुच्छेद-370 को फिर से वापस लाने के लिए वकालत कर रही है। यानि कि कांग्रेस अलगाववादियों की भाषा बोल रही है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस सब के लिये बिहार की जनता कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करेगी। वहीं आज भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने भी राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' के रास्ते उग्र वामपंथ के बिहार की सियासत में दाखिल होने की कोशिश करने के आरोप लगाये हैं।
कांग्रेस पार्टी जिन्ना की तारीफ करने वाले को, तस्वीर पर गर्व करने वाले को टिकट देती है और दूसरी तरफ अनुच्छेद-370 फिर से वापस लाने के लिए वकालत कर रही है। इसे बिहार के लोग कभी क्षमा नहीं करेंगे : श्री @ShahnawazBJP pic.twitter.com/gz0tLPcOIu
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 17, 2020
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मशकूर अहमद उस्मानी के टिकट को लेकर कांग्रेस समेत पूरे महागठबंधन पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा था कि क्या कांग्रेस देशविरोधियों का साथ देने से बाज नहीं आएगी।
आपको बता दें कांग्रेस ने दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है। जिसके बाद से ही विरोधी कांग्रेस को घेर रहे हैं। मशकूर अहमद उस्मानी पूर्व में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चर्चा में आये थे। बताया जाता है कि बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले उस्मानी पहली बार जब चर्चा में आये थे। वो उस दौरान 2017 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 'एएमयू' में छात्रसंघ के चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने थे।
मशकूर अहमद उस्मानी दूसरी बार उस समय चर्चा में आये। जब 'एएमयू' में छात्रसंघ के हॉल में जिन्ना की तस्वीर टांगे होने के कारण अलीगढ़ के तत्कालिन भाजपा सांसद सतीश गौतम ने वीसी को पत्र लिखा था। जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग को लेकर हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं का एमयू परिसर में घुसने के बाद हंगामा शुरू हुआ था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS