Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव बोले- नीतीश 15 वर्ष में नहीं दे पाये रोजगार, हम देंगे 10 लाख नौकरियां

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राजद एवं महागठबंधन दल के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बांका जिले के बेलहर, कटोरिया और झाझा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' की सरकार पर जबरदस्त हमलावर होते हुये नजर आये। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो एनडीए की सरकार ने 15 वर्षों में रोज़गार नहीं दे पाई है। वह एनडीए की सरकार अब क्या दे पायेगी? वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता इस युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटायेगी। महागठबंधन दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपने संबोधनों के दौरान यह वायदा किया है। यदि प्रदेश में उनकी सरकारी बनेगी। तो वे पहली कैबिनेट की बैठक में पहली कलम से बिहार में बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियां देंगे। इससे पहले आज महागठबंधन की ओर से जारी किये गये घोषणा पत्र में भी इस बात को शामिल किया गया है। तेजस्वी यादव ने शनिवार को खुद ट्वीट के माध्यम से बेलहर, कटोरिया, झाझा विधानसभा क्षेत्रों में हुये चुनावी संबोधन की जानकारी दी है।
जिस एनडीए सरकार ने पंद्रह साल में रोज़गार नहीं दिया वह अब क्या देगी? युवा विरोधी नीतीश सरकार हटाएँगे और पहली कैबिनेट में पहली कलम से बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियाँ देंगे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 17, 2020
बेलहर, कटोरिया, झाझा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी संबोधन pic.twitter.com/4bwOsABKLv
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार
बांका के स्थानीय नेता विशाल यादव ने शनिवार को तेजस्वी यादव द्वारा कटोरिया, बेलहर, धौरेया, बांका और अमरपुर विधानसभा क्षेत्रों महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार- प्रसार किये जाने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनावी सभाओं के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध किये जाने का वायदा किया है।
बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने की अमिता भूषण को जीताने की अपील
बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर बेगूसराय से महागठबंधन की प्रत्याशी अमिता भूषण को जीताने की अपील की गई है। महिला कांग्रेस ने कहा कि बेगूसराय महागठबंधन के युवाओं ने ठाना है। बेगूसराय को और विकास चाहिए तो अमिता भूषण को ही जीताना होगा। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से कहा गया कि अमिता भूषण जितेंगी तो मतलब बेगूसराय का विकास जितेगा। अमिता भूषण बेगूसराय के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में वास करती हैं। बताया गया कि वे खुद को उनकी श्रणी में खड़ा कर सभी के विचारों को लेकर चलने में विश्वास करती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS