Bihar Assembly Elections 2020: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे गठबंधन की सरकार चुनें

Bihar Assembly Elections 2020: आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए सरकार के राज में शिक्षा, किसानों की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से ग्रस्त बताया है। इसको लेकर सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने एक के बाद एक ट्वीट कर बिहार की वर्तमान सरकार को घेरा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार और यहां की जनता का सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिये बिहार में अति आवश्यक पढ़ाई 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' हो, कमाई 'रोजगार' के साधंन हो, दवाई 'स्वास्थ्य सुविधाएं' हो, सिंचाई 'किसानों का हित एवं कृषि उन्मोखिकरण' की समस्या का हल हो, इसके अलावा सूबे को सुनवाई 'सामंतवादी उत्पीड़न' और भ्रष्टाचारी से मुक्ति मिलनी चहिये है। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की वर्तमान सरकार को बदलने की अपील की है।
बिहार और बिहारवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक पढ़ाई (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा), कमाई (रोजगार), दवाई (स्वास्थ्य सुविधाएं), सिंचाई (किसानों का हित एवं कृषि उन्मोखिकरण), सुनवाई (सामंतवादी उत्पीड़न और भ्रष्टाचारी...1/3#बदलिए_सरकार_बदलेगा_बिहारhttps://t.co/fHmVa8k3Az
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) October 12, 2020
उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य ट्वीट के माध्यम से अपने गठबंधन 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक' नीतियों को उजागार किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार व प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास अपने गठबंधन के जरिये किये जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंध 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक' बिहार में सुनवाई 'सामंतवादी उत्पीड़न व भ्रष्टाचारी शासन/प्रशासन के खिलाफ' कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन अपराधियों व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने से नहीं चूकेगा।
इसके अलावा 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक' सीएम पद उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने अपने गठबंधन की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार व प्रदेश वासियों सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने वाली ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट की सरकार बनाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उतरेने वाले सभी उम्मीदवारों एवं बिहार के मतदाता मालिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
कुशवाहा ने विनोद कुमार सिंह के निधन पर जताया शोक
उपेंद्र कुशवाहा ने एक और अन्य ट्वीट के माध्यम से बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल की कामना करता हूं।
बिहार सरकार में मंत्री श्री विनोद सिंह कुशवाहा जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे।
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) October 12, 2020
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल की कामना करता हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS