बिहार चुनाव: पुजारी से लालू जिंदाबाद के नारे लगवाने का वीडिया सामने आया, जदयू ने बताया- 'जंगलराज पार्ट 2' का रिहर्सल

बिहार चुनाव: पुजारी से लालू जिंदाबाद के नारे लगवाने का वीडिया सामने आया, जदयू ने बताया- जंगलराज पार्ट 2 का रिहर्सल
X
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: जदयू नेता संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें कई लड़के एक पुजारी द्वारा लालू जिंदाबाद के नारे जबरदस्ती लगवाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसको जदयू नेता ने 'जंगलराज पार्ट 2' का रिहर्सल करार दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में प्रथम चरण के विधानसभा चुनावों के लिये होने वाले मतदान से ठीक पहले एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो हाजीपुर सदर प्रखंड के सेंदुआरी की बताई जाती है। जिसमें कई लड़के एक पुजारी को घेरे हुये नजर आ रहे हैं। वहीं वे लड़के उस पुजारी से हंसी मजाक करते हुये लालू यादव जिंदाबाद का नारा लगवाने का जोर देते हुये दिखाई दे रहे हैं। नारा नहीं लगाने पर वो लड़के पुजारी को चेतावनी भी दे रहे हैं कि आप जो ये संस्कृत पढ़े होंगे वो आपने लालटेन पर ही पढ़ी होगी। वहीं लड़के पुजारी को दान और दक्षिणा भी देने की बात कर रहे हैं, रोजगार लगने के बाद। वे लड़के पुजारी पर राजद जिंदाबाद के नारे भी लगवाने का प्रयास भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जदयू नेता एवं बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने जारी किया है।

संजय कुमार झा ने इस वीडियो को बिहार में विधानसभा के चुनावों से पहले ही 'जंगलराज पार्ट 2' का रिहर्सल शुरू होना बताया है। वहीं संजय कुमार झा ने कहा कि यह ट्रेलर फिल्म में न बदले, इसलिए जरूरी है फिर से नीतीश कुमार। वहीं संजय कुमार झा ने 'न्याय के साथ विकास' व 'सभी वर्गों तथा तबकों के सम्मान' के लिए नीतीश कुमार के लिये जन समर्थन मांगा है।


दूसरी ओर शनिवार को ट्वीट कर प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख एवं बिहार चुनाव में सीएम की दावेदारी करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के सुशासन पर सवाल उठाये हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने आरोप लगाया कि हमारे एक और प्रत्याशी को धमकाकर बिठाया गया। यही फ़्री एंड फ़ेयर चुनाव है सुशासन में। सीधे लोगों को राजनीति में लाने का यही संघर्ष है, डर जाते हैं। सबको सिर्फ़ दूसरे के घर में भगत सिंह चाहिए, अपने घर में नहीं।

Tags

Next Story