Bihar Assembly Elections 2020: सीएम योगी बोले- कांग्रेस व राजद के लिए परिवार महत्वपूर्ण, ऐसे लोग कैसे कर सकेंगे प्रदेश का कल्याण

Bihar Assembly Elections 2020: सीएम योगी बोले- कांग्रेस व राजद के लिए परिवार महत्वपूर्ण, ऐसे लोग कैसे कर सकेंगे प्रदेश का कल्याण
X
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैशाली में कहा कि कांग्रेस व राजद के लिये अपना परिवार महत्वपूर्ण है। ऐसे लोग बिहार का कल्याण कैसे कर सकेंगे?

Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वैशाली में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' समेत पूरा महागठबंधन रहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के लिये पूरा देश ही परिवार है। वहीं उन्होंने दावा कि हम देश के लिए जिएंगे-मरेंगे व समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यही भाजपा का संकल्प है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर भी हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, लेकिन कांग्रेस व राजद के लिए अपना परिवार महत्वपूर्ण है। इस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे लोग क्या प्रदेश का कल्याण कर पाएंगे?



बिहार में अपने चुनावी संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने लालू यादव व राबड़ी देवी के शासन काल पर भी सवाल उठाये। साथ ही योगी ने इनके शासन काल को जंगलराज की संज्ञा दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद कीजिये, कुछ वर्षों पहले बिहार के सामने पहचान का संकट था। जंगलराज की स्थिति किन लोगों ने पैदा की थी? आज वे फिर से ताक में हैं। इन जातिवादी व वंशवादी ताकतों को परास्त करना है। आपको बता दें, बिहार में जंगलराज के मुद्दे को उछाल कर भाजपा समेत पूरा एनडीए राजद को घेरने में जुटा नजर आ रहा है। चुनावी दौर में तमाम भाजपाई जंगलराज के मुद्दे को ही प्रमुखता देते हुये नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने जनता से पूछा- क्या जंगलराज के युवराज को लाना है?

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को पूर्वी चंपारण पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा संबोधित कर प्रचार-प्रसार किया। आपको बता दें, धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस दौरान जंगलराज के मुद्दे को ही प्रमुखता दी। जनसभा को संबोधित करते हुये धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो लोग बिहार में तनाव खड़ा करना चाहते हैं व अपना परिवारवाद चलाना चाहते हैं। उनकी बोली ये रही है कि हम एक वर्ग की छाती पर चढ़ जाएंगे। वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने जनता से पूछा कि क्या ऐसे जंगलराज के युवराज को लाना है?

Tags

Next Story