Bihar Assembly Elections 2020: शाहनवाज हुसैन ने मुंगेर में जनता को मोदी और नीतीश के कार्यों से रूबरू कराया

बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं। जिसको लेकर बिहार भाजपा पूरी तरह से प्रचार-प्रसार में जुटी नजर आ रही है। बिहार के मुंगेर के नवागढ़ी में रविवार को भाजपा द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संबोधित किया। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यों को जनता के बीच रखा। साथ ही उन्होंने जनता को पार्टी की भविष्य की नीतियों और योजनाओं से भी अवज्ञत कराया। वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जनता के चेहरे पर देखने से उत्साह और संतोष दोनों नजर आ रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिससे साफ जाहिर होता है कि यहां की जनता को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार यानि कि दोनों ही सरकारों पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने विरोधियों पर भी जमकर करारे वार किये।
बिहार भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से भी ट्वीट कर शाहनवाज हुसैन के जन संवाद की पुष्टि की गई है। बिहार भाजपा ने बताया कि आज पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम के तहत मुंगेर के नवागढ़ी में शाहनवाज हुसैन द्वारा जनता को संबोधित किया। भाजपा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार और नीतीश कुमार सरकार के अनंत विकास कार्यों से रूबरू कराया। इसके अलावा बिहार भाजपा ने कहा कि शाहनवाज हुसैन ने जंन संवाद कार्यक्रम के दौरान एनडीए की भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। साथ ही भाजपा नेता ने बिहार और देश के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई।
मधुबन विधानसभा क्षेत्र में राणा रंधीर सिंह ने चलाया स्वच्छता अभियान
बिहार भाजपा ने अन्य ट्वीट के जरिये बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मधुबन विधानसभा के फेन्हारा मंडल में स्वच्छता अभियान अंबेडकर चौक पर चलाया गया। इसमें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मधुबन विधानसभा क्षेत्र भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS