Bhagalpur: आतंक से दहला भागलपुर, सरे बाजार महिला के स्तन और हाथ-पैर काटे, आरोपी की तलाश जारी

बिहार के भागलपुर में एक और दरिंदे आफताब ने जन्म लिया है। आरोपी ने एक महिला की सरे बाजार धारदार हथियार से बॉडी पार्टस काट कर हत्या कर दी। दरिंदे ने महिला के स्तन, हाथ, पैर और कान काटकर मौत के घाट उतार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम की है। मृतक महिला का नाम नीलम देवी है। महिला शनिवार शाम को भागलपुर स्थित पीरपैंती बाजार गई थी। तभी सिंधिया पुल के पास मोहम्मद शकील नाम का व्यक्ति अपने गमछे में धारदार हथियार छुपाकर लाया और मौका पाते ही शकील ने महिला के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की हत्या करने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने महिला के ब्रेस्ट, हाथ, पैर और कान काट डाले। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक महिला लहू-लुहान होकर जमीन पर गिर गई। लोग मौके पर पहुंचे तो महिला ने वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी का नाम शकील बताया, लोगों ने इसकी रिकॉर्डिंग कर ली।
महिला की पहचान छोटी दीलोरी के रहने वाले अशोक यादव की पत्नी के रूप में हुई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया लेकिन महिला की स्थित काफी खराब थी। जिसके कारण उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
चप्पल और गमछा छोड़ भागे आरोपी
जब आरोपी शकील वारदात को अंजाम देकर भागे तो अपनी चप्पल और गमछा घटनास्थल पर ही छोड़ गए। पुलिस ने आरोपी द्वारा छोड़े गए चप्पल और गमछे को सबूत के तौर पर रख लिया है। वहीं महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले को लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष रामकुमार प्रसाद ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। थाना अध्यक्ष ने कहा जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा। मामले में पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
महिला ने दुकान पर आने से किया था इंकार
पूछताछ पर मृतका के पति अशोक यादव ने कहा कि हमारी शकील से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा है शकील ने ऐसा क्यों किया। मेरी पत्नी नीलम देवी प्रतिदिन ऑटो से घर आती थी। लेकिन शनिवार को वह पैदल ही घर आ रही थी। आरोपी ने धारदार चाकू से मेरी पत्नी पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया। हमारी दुकान पर बैठने को लेकर पत्नी ने शकील को टोका था। उससे कहा था कि तुम्हारा चाल-चलन ठीक नहीं है। हमारी दुकान पर मत आया करो। इसके बाद शकील ने दुकान पर आना तो छोड़ दिया था, लेकिन रंजीश पाले हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS