बिहार भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन, सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन, सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
X
बिहार भाजपा के एमएलसी और विधायकों ने मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन, दिवंगत भाजपा एमएलसी सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस बात की जानकारी दी है। याद रहेे सुनील कुमार सिंह की मंगलवार रात को कोरोना की वजह से मौत हो गई थी।

बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। बिहार भाजपा के सभी एमएलसी और विधायकों ने अपने - अपने घरों में शाम चार बजे मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन और भाजपा एमएलसी सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

याद रहे, मध्य प्रदेश के राज्यपाल और लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन का मंगलवार की सुबह 5:35 बजे निधन हो गया था । 85 वर्षीय टंडन 11 जून से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वह लिवर रोग से पीड़ित थे।

भाजपा विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मंगलवार की रात को कोरोना के कारण पटना एम्स में मौत हो गई थी । दरभंगा निवासी सुनील कुमार सिंह (66) कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 13 जुलाई को पटना एम्स में भर्ती कराए गए थे। एम्स के कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि वे डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। स्थिति गंभीर होने के कारण पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

Tags

Next Story