Bihar Budget 2022 Date & Time: कब और कहां पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, जानें पूरी डिटेल

Bihar Budget 2022 Date & Time: कब और कहां पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, जानें पूरी डिटेल
X
बिहार विधानसभा का सत्र 25 फरवरी यानी आज से शुरू हो गया है, जो 31 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण के साथ बजट 2022-2023 की शुरुआत होने जा रही है।

केंद्रीय बजट के बाद अब राज्यों में वित्त वर्ष 2022-23 (Bihar Budget 2022) के लिए बजट पेश किए जा रहे हैं। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बजट पेश करने जा रही है। बिहार विधानसभा का सत्र 25 फरवरी यानी आज से शुरू हो गया है, जो 31 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण के साथ बजट 2022-2023 की शुरुआत होने जा रही है।

कब और कहां पेश होगा बजट

बिहार के वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण 27 फरवरी को पेश करेंगे और उसके बाद विधानसभा में सोमवार 28 फरवरी को बजट पेश होगा। तारकिशोर प्रसाद के लिए दूसरा मौका होगा, जब वह नीतीश कुमार की सरकार के नेतृत्व में बजट पेश करेंगे। सबसे पहले बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण के साथ शुरू हो चुका है।




नीतीश सरकार के सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 का बिहार बजट 2,18,302 करोड़ का था। करीब दस प्रतिशत की बढ़ोतरी के अनुमान के साथ इस बार बिहार बजट 2.40 लाख करोड़ का हो सकता है। नीतीश सरकार ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 हजार करोड़ से अधिक की वृद्धि की तैयारी की है। लेकिन अभी भी राज्य में शिक्षा, रोजगार, महंगाई जैसी कई चुनौतियां सरकार के सामने खड़ी हैं।

इस बार बजट से उम्मीदें

नीतीश सरकार के बजट से सभी वर्गों को उम्मीदें हैं। इसमें सबसे पहले महिलाएं, कारोबारी और राज्य के नौजवान शामिल हैं। इस बार इस खास वर्ग को सरकार से उम्मीद है कि उनके लिए कुछ खास ऐलान हो। स्कूली शिक्षा और छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आसानी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास, महिला सशक्तिकरण पर जोर भी सरकार के बजट में देखा जा सकता है।

हर बार नीतीश सरकार ने बढ़ाया बजट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017-18 में 1,60,085 हजार करोड़, साल 2018-19 में 1,76,990, साल 2019-20 में 2,00,501, साल 2020-21 में 2,11,761 और बीते साल 2021-22 में 2,18,302 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। उम्मीद है कि इस बार 10 फीसदी बजट को और बढ़ाया जाएगा।

Tags

Next Story