चिराग पासवान से खिलाफत करने वाले भाई प्रिंस मुश्किल में फंसे, युवती ने रेप मामले में दी शिकायत

चिराग पासवान से खिलाफत करने वाले भाई प्रिंस मुश्किल में फंसे, युवती ने रेप मामले में दी शिकायत
X
चिराग पासवान से खिलाफत करने वाले चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती ने उनके खिलाफ रेप के मामले की शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।

चिराग पासवान (Chirag Paswan) के करीबी रहे एलजेपी सांसद प्रिंस पासवान (LJP MP Prince Paswan) की परेशानियां बढ़ गई हैं। क्योंकि दिल्ली में एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस पासवान पर दुष्कर्म करने का आरोप (rape case against prince paswan) लगाया है। रेप (Rape) मामले में आरोपी बनाए गए प्रिंस पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। जानकारी के अनुसार प्रिंस पासवान पर नई दिल्ली (New Delhi) के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में एक लड़की द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। युवती शिकायत के अनुसार प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

लड़की ने शिकायत में बताया है कि पानी पीने के तुरंत बाद ही वो बेहोश हो गई और उसके साथ बेहोशी की अवस्था में ही दुष्कर्म किया गया। पीड़ित लड़की ने 15 जून को तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती लिखते हुए दिल्ली पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस (Delhi Police) मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अभी तक दिल्ली पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की है। दिल्ली पुलिस आरोप की जांच-पड़ताल करने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

आपको बता दें प्रिंस पासवान चिराग पासवान के चाचा स्व. रामचंद्र पासवान के बेटे हैं। चिराग पासवान के चाचा रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। सदेव चिराग के साथ खड़े रहने वाले चचेरे भाई प्रिंस इस वक्त उनके विरोध में हैं। वैसे प्रिंस को समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी। सांसद बनने के बाद प्रिंस पासवान को चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश एलजेपी का अध्यक्ष भी बनाया था। इस समय प्रिंस राज ने भी टीम बदल ली है। क्योंकि पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को अपदस्थ करने की कवायद शुरू की तो भतीजे प्रिंस राज भी चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ हो गए।

Tags

Next Story