गिरिराज सिंह के बयान पर घिरी भाजपा तो रेणु देवी ने इसे बताया उनका निजी मामला

गिरिराज सिंह के बयान पर घिरी भाजपा तो रेणु देवी ने इसे बताया उनका निजी मामला
X
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान की वजह से बिहार में सियासी भूचाल आया हुआ है। गिरिराज सिंह के बयान पर लगातार घिर रही भाजपा के बचाव में अब बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी भी सामने आई हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह (BJP leader Giriraj Singh) ने बीते दिनों 'अधिकारी बात नहीं सुनते तो बांस से मारो' विवादित बयान दिया। जिसके बाद से बिहार की सियासत (Bihar Politics) में बवाल मचा हुआ है। वहीं इस मामले पर सोमवार को बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (Bihar Deputy Chief Minister Renu Devi) ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। जहां उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि हम सभी को इस तरह की समस्याओं का मिल - बैठकर समाधान निकालना चाहिए। हम सभी को किसी भी मसले का समाधान आपस में भाई चारे का रिश्ता कायम करते हुए बैठकर काम चहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन ये गिरिराज सिंह का व्यक्तिगत मामला है। मैं उस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकती हूं।

गिरिराज सिंह के इस बयान पर कि अधिकारी बात नहीं सुनते तो बांस से मारो। बिहार में सियासी बवाल है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी इस मामले पर गिरिराज सिंह को नसीहत दे चुके हैं। साथ गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर भाजपा भी लगातार घिरती हुई जा रही है। नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी ओर से असहमति जाहिर की थी। हालांकि गिरिराज सिंह अक्कर ऐसी बयानबाजी करते रहते हैं। इससे पहले भी गिरिराज सिंह अपने बयानों से नीतीश कुमार और उनकी पार्टी असहज कर चुके हैं। वर्तमान हालातों में गिरिराज के इस बयान पर भाजपा चुप्पी साधे हुए हैं। इस मसले पर बिहार उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने यह तक कह दिया है कि उन्होंने अभी तक गिरिराज सिंह का यह बयान सुना नहीं है।

Tags

Next Story