बिहार चुनाव 2020: तेज प्रताप यादव ने मथुरा में पूजा-अर्चना कर मांगी सियासी मन्नत

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव अगामी बिहार चुनाव में पार्टी की सरकार के लिए सियासी दांव-पेच के अलावा पूजा-पाठ का भी सहारा ले रहे हैं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव का ब्रज से लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले करीब 7 दिनों से तेज प्रताप यादव ब्रज में रहकर राधाकृष्ण के दिव्य क्रीड़ास्थलों के दर्शन कर रहे हैं। वहीं बिहार चुनाव में राजद की सरकार बन सके, उसके लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं।
धोती कुर्ता धारण करके माथे पर वैष्णव तिलक लगाकर तेज प्रताप आजकल साधक वेष में ब्रज भृमण पर हैं। तेज प्रताप यादव कस्बे के बरेली वाली धर्मशाला में रुक हैं। इस दौरान वह बृजेश्वर महादेव, आशेश्वर महादेव, टेर क़दम्ब, यशोदा कुंड, पावन कुंड, वृंदा देवी, वृषभान कुंड, प्रियाकुंड, माताजी गौशाला, मोरकुटी, राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र में गंग राजा द्वारा स्थापित माता अंजनी का मंदिर, झिरका फिरोजपुर स्थित झिरका महादेव मंदिर गए और वृंदावन के यमुना तट पर जल विहार किया।
जानकारी के अनुसार जब भी तेज प्रताप यादव का मन विचलित होता है तो वह ब्रज भृमण पर निकल आते हैं व साधक रूप में तमाम लीला स्थलों के दर्शन करते हैं। तेज प्रताप ने बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनने की मनोकामना के लिए प्राचीन महादेव मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ वृंदावनी फाउंडेशन के चेयरमैन धनंजय कुमार मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS