बिहार चुनाव 2020 : तेजस्वी बोले - लालू दिलवा चुके सामाजिक न्याय, अब लोगों को दिलायेंगे अर्थिक न्याय

बिहार चुनाव 2020 : तेजस्वी बोले - लालू दिलवा चुके सामाजिक न्याय, अब लोगों को दिलायेंगे अर्थिक न्याय
X
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लालू सरकार सामाजिक न्याय तो लोगों को दिलवा चुकी है। अब हमारा फोकस आर्थिक न्याय पर होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 वर्षों की एनडीए सरकार ने बिहार को पलायान, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं का मुख्य केंद्र बना दिया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सामाजिक असमानता, गैर बराबरी व ऊंच-नीच को बिहार की जनता लंबे समय से सहती आ रही थी, लेकिन लालू यादव की पूर्व सरकारों ने लंबे से व्याप्त जनता के सामाजिक न्याय के सपने को सच कर दिया। समाज में व्याप्त नफरत व भेदभाव को मिटा दिया। तेजस्वी ने कहा कि अब आर्थिक न्याय का दौर है। अगर सत्ता में आए तो हम लोगों को आर्थिक न्याय का हक दिलायेंगे।

15 वर्षों की राजग सरकार ने बिहार को बना दिया बेरोज़गारी का केंद्र

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि 15 वर्षों की राजग सरकार ने बिहार को बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र बना दिया है। बिहार में सभी वर्गों व धर्मों के 7-8 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। साथ ही कहा कि 15 वर्षों की नीतीश सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन की समस्या भी गहरा गई है। उन्होंने बाढ़ को भी बिहार की सबसे बड़ी समस्या बताया। तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आए तो सूबे से पलायन की समस्या को मिटायेंगे। जिससे प्रदेश का पैसा प्रदेश में ही रहे। छात्रों को सूबे में ही बेहतर पढ़ाई मिले व लोगों बेहतर स्वास्थय सेवाएं सूबे में ही मिले।

इसके साथ ही तेजस्वी ने बताया कि हम बिहार को लेकर अच्छे ढ़ंग से बलूप्रिंट तैयार कर रहे हैं। बलूप्रिंट तैयार हो जाने के बाद हम सभी बिहारवासियों के सामने उसका खुलासा कर देंगे। उसमें हर क्षेत्र के लिए अलग बलूप्रिंट होगा। राजद नेता ने कहा कि बलूप्रिंट में चंपाहरण, मगध और मधुबनी समेत प्रत्येक इलाके लिए अलग से कुछ होगा।

Tags

Next Story