भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी के ट्वीट की शिकायत, लगाया ये आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पहले चरण के लिए बिहार की 16 जिलों की 71 सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राहुल गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर बिहार की जनता से गठबंधन को वोट देने की अपील की। जिसके बाद उनके इस ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने उनके ट्वीट की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है।
राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं। आज बदलेगा बिहार।
राहुल गांधी के इस बाद बीजेपी ने ईसी यानी चुनाव आयोग से शिकायत करने का निर्यण लिया है। राहुल गांधी के इस ट्वीट को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, नियम ये कहता है कि मतदान के दिन मतदाता, दल या गठबंधन के नाम पर वोट नहीं मांगा जा सकता है। जबकि राहुल गांधी ने गठबंधन के नाम पर वोट मांगा है। राहुल गांधी का ट्वीट आचार संहिता का उल्लघन है। भाजपा ने ट्वीट के प्रिंट आउट के साथ चुनाव आयोग से शिकायत की है।
भाजपा नेता प्रेम कुमार ने भी किया आचार संहिता का उल्लंघन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रेम कुमार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लन किया है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मंत्री प्रेम कुमार के खिलाफ गया के डीएम को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मंत्री प्रेम कुमार आज सुबह 'कमल' निशान वाला मास्क लगाकर वोट डालने के लिए गया के स्वराजयपुरी रोड स्थित जिरादेई बर्नबाल सदन मतदान केंद्र पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने अपने गले में भाजपा का पटका भी लटकाया हुआ था। इस तरह मंत्री प्रेम कुमार ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर दिया। जिसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS