Bihar Election Result 2020: पुष्पम प्रिया बोलीं EVM हो रही हैक, प्लूरल्स पार्टी के वोट बीजेपी को जा रहे

बिहार में प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया ने विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। प्रिया पुष्पम का कहना है कि प्लूरल्स पार्टी के वोट भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा रहे हैं।
पुष्पम प्रिया ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में बड़ा हेरफेर करने का आरोप लगाया है! ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है। पुष्पम प्रिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है हर बूथ पर प्लूरल्स पार्टी के वोट भाजपा के खाते में जा रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार भाग्य आजमा रहीं हैं। उन्होंने इस चुनाव करे लिए प्लूरल्स पार्टी लॉन्च की। लेकिन विधानसभा चुनावों के जो नतीजे आ रहे हैं उनमें इस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा कमजोर रहा है।
BJP RIGGED THE ELECTION. PLURALS VOTES TRANSFERRED TO NDA ON ALL BOOTHS.
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 10, 2020
पार्टी अध्यक्ष खुद पुष्पम प्रिया ने जिस बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ा था वहां पर उन्हें बहुत कम वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट पर अबतक जो वोटों की गिनती हुई है। उसके अनुसार भाजपा के उम्मीदवार नबीन नितिन सबसे आगे हैं। उन्हें अबतक 8419 वोट मिल चुके हैं।
जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के लव सिन्हां हैं जिन्होंने 2102 वोट हासिल किये हैं। वहीं पुष्पम प्रिया को अबतक सिर्फ 502 वोट मिले हैं। आपको बताते चलें कि पुष्पम प्रिया ने खुद को सीएम पद का उम्मीदवार बताया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS