Bihar election results: अब तक आए रुझानों को देखते हुए पटना में जश्न मनाते हुये नजर आ रहे भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में सुबह 8 बजे से विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। अब तक आये रुझानों को देखते हुये बिहार में एनडीए 127 विधानसभा की सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। बताया जाता है कि इसमें करीब 72 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' बढ़त बनाये हुये है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अभी सामने आये रुझानों में बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने उभरती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अब तक आये रुझानों को देखते हुये भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक जश्न मनाते हुये नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बिहार चुनावों में भाजपा को मिल रही बढ़त से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पटना में भी उमड़ रहे हैं। पटना स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
बिहार, पटना: अब तक आए रुझानों को देखते हुए भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता, पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाते हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
अभी तक हुई मतगणना के अनुसार 243 सीटों में से 127 पर NDA और 100 सीटों पर महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। pic.twitter.com/v7S50PvgEV
इसके अलावा पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में भी पार्टी के कार्यकर्ता उमड़ने शुरू हो गये हैं। क्योंकि अब तक सामने आये रुझानों में बिहार में एनडीए को अच्छी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक अब तक हुई मतगना में एनडीए 127 सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं बिहार चुनावों में जदयू करीब 50 विधानसभा की सीटों पर बढ़त अब तक बनाये हुये है। अब खबर है कि पटना स्थित पार्टी के कार्यालय पर विभिन्न जदयू कार्यकर्ता और समर्थक जमे हुये हैं। अब हुई गिनती में जदयू एवं एनडीए को मिल रही अच्छी बढ़त को लेकर पार्टी कार्यालय पर जश्न मना रहे हैं।
अब तक हुई मतगणना में सभी सियासी दलों एवं गठबंधनों की स्थिति देंखे...
चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार बिहार में विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। जिसमें अब तक हुई मतगणना में एनडीए 127 सीटों पर आगे बताया जा रहा है। जिसमें भाजपा करीब 72, जदयू करीब 49, विकासशील इंसान पार्टी 7 और 'हम' पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाये हुये बताई जाती है।
वहीं अब तक हुई वोटों की गिनती में महागठबंधन दल करीब 100 विधानसभा की सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। जिसमें महागठबंधन राजद करीब 67, कांग्रेस 20 और लेफ्ट 19 सीटों पर बढ़त बनाते हुये दिखाये जा रहे हैं।
इसके अलावा एक सीट पर बीएसपी, 3 सीट पर एआईएमआईएम, 5 पर एलजेपी और 7 पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे बताये जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS