Bihar Elections Result 2020: गिरिराज बोले- जनता ने तेजस्वी को थका दिया, पटना में नाचती हुई महिला समर्थकों का वीडियो वायरल

Bihar Elections Result 2020: गिरिराज बोले- जनता ने तेजस्वी को थका दिया, पटना में नाचती हुई महिला समर्थकों का वीडियो वायरल
X
Bihar Elections Result 2020: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव को थका दिया। इसके अलावा पटना में विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता व महिलायें एनडीए को मिली जीत पर नाच-गा रही हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Bihar Elections Result 2020: बिहार के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। जिसपर अपनी ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने खुशी जाहिर की है। साथ ही गिरिराज सिंह ने विरोधी पार्टियों को आड़े हाथ लिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कहावत है- खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे... ना तो बिहार विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस अपनी सीटें बचा पाई और ना ही राष्ट्रीय जनता दल 'राजद'। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने इन्हें नकार दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद को इस बात को स्वीकार करना चाहिए। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथ लिया। क्योंकि तेजस्वी यादव ने अपनी चुनावी रैलियों के दौरान नीतीश कुमार को थका हुआ बता दिया था। इस पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को नहीं, बल्कि उन्हें 'तेजस्वी यादव' को थका दिया है।


सुशील मोदी ने बिहार की जनता के प्रति प्रकट किया आभार

बिहार में डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी एनडीए को मिली जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। सुशील मोदी ने कहा कि वो बिहार की जनता को चौथी बार एनडीए पर अपना विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में बहुत कम मुख्यमंत्री होंगे जिनपर चौथी बार जनता ने भरोसा जताया हो। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है और इसमें कोई कन्फ्यूज़न नहीं है।

जीत पर झूम उठे समर्थक, देंखे वीडियो

बिहार विधानसभा के चुनावों में एनडीए को मिली अच्छी जीत को लेकर पटना में भाजपा के कार्यालय पर कल से ही जश्न का माहौल है। वहीं बुधवार को पटना भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जश्न मनाये जाने का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान भाजपा ऑफिस पर पार्टी की महिला समर्थक भी मौजूद हैं। वो एनडीए को मिली जीत पर नाच और गा रही हैं।



Tags

Next Story